– नागपुर मंडल से डेढ़ लाख छात्र शामिल
नागपुर :- महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 1०वीं कक्षा की परीक्षा शुक्रवार, 2० फरवरी से शुरूहो रही है. नागपुर मंडल से 1 लाख 53 हजार 739 छात्र इस परीक्षा में शामिल होंगे.
12वीं की परीक्षा 1० फरवरी से शुरू हुई. इसके बाद अब 1० वीं की परीक्षा शुरू होगी. यह परीक्षा नागपुर मंडल के कुल 683 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. इनमें से 88 भंडारा जिले में, 127 चंद्रपुर जिले में, 96 नागपुर शहर में, 21० नागपुर ग्रामीण क्षेत्र में, 129 वर्धा जिले में और 1०9 गढ़चिरोली जिले में स्थित हैं.
यह परीक्षा गोंदिया के 126 जिलों में फैले 178 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. नागपुर मंडल में 79,129 लडक़े और 74,6०9 लड़कियां परीक्षा में शामिल होंगी. पूरी परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि को रोकने के लिए विभिन्न केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. इसके अलावा, सिटिंग स्क्वाड और फ्लाइंग स्क्वाड भी गठित किए गए हैं. प्रथम भाषा का प्रश्नपत्र 2० फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा. परीक्षा 18 मार्च तक चलेगी. भंडारा जिले में 15,98०, चंद्रपुर में 29,12०, नागपुर में 58,458, गढ़चिरोली में 15,91, वर्धा में 14,874 और गोंदिया जिले में 19,384 उम्मीदवार हैं.




