Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_img
spot_img

बीड में युवती की 3 बार नीलामी

– शादी के नाम पर धोखा, खुदकुशी से खुलासा

बीड/पुणे :- बीड जिले में शादी के नाम पर महिलाओं की खरीद-फरोख्त करने वाले एक चौंकाने वाले रैकेट का पर्दाफाश हुआ है. यह मामला तब सामने आया जब 21 वर्षीय युवती ने लगातार हो रहे शोषण और प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या का प्रयास किया. घटना के बाद पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में इस पूरे रैकेट के तार पुणे से जुड़े होने की बात सामने आई है. पुलिस के अनुसार पीड़िता लातूर जिले की निवासी है. करीब दो साल पहले उसकी शादी बीड जिले में हुई थी, लेकिन पति के कथित विवाहेतर संबंधों के कारण दोनों के बीच विवाद बढ़ गया. इसके बाद वह अपने मायके लौट आई. इसी दौरान उसके दादा-दादी का भी निधन हो गया, जिससे वह आर्थिक और सामाजिक रूप से काफी असुरक्षित हो गई. पीड़िता ने शिकायत में बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने उसे दूसरी शादी कराने का लालच दिया. इसी बहाने उसे पुणे ले जाया गया, जहां उसकी मुलाकात महानंदा नाम की एक महिला एजेंट से कराई गई. आरोप है कि इसी एजेंट ने पैसों के लालच में युवती की अलग-अलग जगहों पर शादियां कराकर उसे एक वस्तु की तरह बेचना शुरू कर दिया.

पुलिस जांच में सामने आया कि युवती की पहली शादी पुणे के कात्रज इलाके के एक व्यक्ति से कराई गई, जिसके बदले करीब 5 लाख रुपये लिए गए. युवती वहां लगभग 10 दिनों तक रही. इसके बाद उसे हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक अन्य व्यक्ति के पास भेज दिया गया, जहां करीब 4.5 लाख रुपये में उसकी दूसरी शादी कराई गई. हालांकि वह वहां भी केवल पांच दिन ही रह पाई. इसके बाद भी यह सिलसिला नहीं रुका.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com