spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

नौकरी लगाने के नाम पर 31 लाख की धोखाधड़ी

– फर्जी नियुक्तिपत्र घर पहुंचाया, तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

नागपुर :- वेकोलि में मैनेजर होने की बात कहकर नौकरी लगाने के लिए 31 लाख रू. की धोखाधड़ी करने का मामला मानकापुर थाना क्षेत्र में प्रकाश में आया. पुलिस सूत्रों के अनुसार मानकापुर क्षेत्र के शिवनगर, गोधनी निवासी फरियादी गोवर्धन भोजराज वरठी (56) को आरोपी अजित जिन्ना (35) जरबरा, खापरी व वैभव सुरजुसे (26) बाबा फरीदनगर तथा अमोल जिराफे (26) शांतिनगर ने आपस में सांठगांठ कर आरेापी क्र. 1 ने वह वेकोलि जरीपटका में मैनेजर होने की बात कहकर फरियादी की लडक़ी को वेकोलि में नौकरी लगाकर देने की बात कहकर फरियादी से आरोपी क्र. 2 के खाते में आरटीजीएस द्वारा व अपने खाते में फोन पे द्वारा कुल 17 लाख रू. लिये. आरोपी क्र. 3 ने फरियादी के घर जाकर वेकोलि का अधिकारी दर्शाकर वेरिफिकेशन किया. आरेापी क्र. 2 ने कार्यालयीन हस्ताक्षर वाली मुहर लगे मेडिकल करने का नकली लेटर फरियादी के घर ले जाकर दिया. फरियादी ने इस पत्र के आधार पर अपनी पुत्री का कुणाल हॉस्टिल में मेडिकल कराया. आरोपी ने फरियादी की पुत्री को नियुक्तिपत्र न देने से पूछने पर आरोपी हमेशा टालमटोल करते रहा. फरियादी ने जरीपटका स्थित कार्यालय में जाकर पूछताछ करने पर आरोपी क्र. 1 यह वहां का सिक्युरिटी गार्ड होने का पता चला. आरोपियों ने सांठगांठ कर 15 जून 2०23 से 18 दिसंबर 2०23 के बीच नौकरी लगाकर देने के बहाने फरियादी से 17 लाख रू. लेकर फर्जी दतावेज देकर नौकरी न लगाकर तथा इस तरह शिकायतकर्ता शुभम मरगदे से भी उसके छोटे भाई को नौकरी लगाने के नाम पर नकली दस्तावेज देकर उससे 14 लाख रू. लेकर दोनों से कुल 31 लाख रू. की धोखाधड़ी की. फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस के विभिन्न धाराओं सहित धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है. पुलिस आगे जांच कर रही है.

Popular Articles