spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

कांतानगर चोरी कांड में 4 पुलिसकर्मी निलंबित

अमरावती :- कांतानगर परिसर में एक ही रात में पांच न्यायाधीशों और चार न्यायालयीन कर्मचारियों के सरकारी आवासों में हुई सनसनीखेज चोरी के मामले में पुलिस आयुक्त ने सख्त कदम उठाए हैं। लापरवाही के आरोप में चार पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। कांतानगर स्थित उच्च सुरक्षा वाले सरकारी आवासीय क्षेत्र में शनिवार मध्यरात्रि हुई बड़ी चोरी की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। चोरों ने एक ही रात में पांच न्यायाधीशों और चार न्यायालयीन कर्मचारियों के घरों को निशाना बनाया। घटना के बाद पुलिस आयुक्त राकेश ओला ने मामले की गंभीरता को देखते हुए चार पुलिसकर्मियों सचिन भोयर, प्रमोद हरणे, अथर बेग और अभिषेक दीक्षित को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

कांतानगर परिसर में न्यायाधीशों, न्यायालयीन कर्मचारियों, विभागीय आयुक्त, जिलाधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के सरकारी आवास स्थित हैं। यहां दिन-रात पुलिस की तैनाती और गश्त रहती है। इसके बावजूद चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है, जिसमें संदिग्ध नजर आ रहे हैं। हालांकि अब तक पुलिस के हाथ ठोस सफलता नहीं लगी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस आयुक्त द्वारा की गई इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में खलबली मच गई है। मामले की विभागीय जांच जारी है और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी की जा रही है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.