spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

अपने विचार सकारात्मक रखो – भास्करानंद महाराज

नागपुर :- इस सृष्टि में हर कार्य उस परम पिता की आज्ञा से ही होता है। प्रभु की मर्जी के बिना आप कुछ नहीं कर सकते। परमात्मा ने हमें यहां आनंदित रहने के लिए भेजा है और हम आनंदित तब हो सकते हैं जब हमारे विचार सकारात्मक हो। ‘मैं’ की भावना कभी अपने मन में न लाओ। उक्त आशय के उद्गार महामंडलेश्वर आचार्य स्वामी भास्करानंद महाराज ने श्री लालसोट ब्राह्मण सभा, परशुराम मंदिर, चांडक ले आउट में श्रीमद्भागवत आयोजन समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान भक्तों से कहे.

कथा व्यास ने आगे कहा कि परमात्मा को धन्यवाद करना सीखो। अच्छे समय में उस प्रभु को याद करो। बुरे समय में तो सभी याद करते हैं। वही इस भव सागर को पार लगाते हैं। अपने भक्त के प्रेम से बंधने को प्रभु हमेशा तैयार रहते हैं। उन्हें अहंकार पसंद नहीं है। इसलिए अहंकार को त्याग कर उस प्रभु की शरण में जाओ।

आज व्यासपीठ का पूजन मुख्य यजमान निर्मलादेवी तिवारी परिवार, सह यजमान सुनीतादेवी प्रकाशचंद हट्टिका परिवार, अनितादेवी गजानन पुरोहित परिवार, अभिषेक संतोष शर्मा परिवार, पुरुषोत्तम भोलाराम शर्मा, घनश्याम शर्मा, भोला महाराज परिवार, दयाशंकर तिवारी, गिरीश व्यास, कमल नारायण सीठा, हंसराज शर्मा ने किया।

झांकी में रूक्मिणी-शीतल जैन, कृष्ण- प्रफुल जैन,सखी- साक्षी शर्मा,दीया शर्मा बने। आज रुक्मिणी विवाह प्रसंग का यजमान प्रकाश हट्टीका परिवार थे।प्रसाद यजमान रविराज शर्मा परिवार थे।

सफलतार्थ चंद्रशेखर पांखला, ओमप्रकाश थलूजा, रविन्द्र शर्मा, जितेंद्र शर्मा,दीपक शर्मा,संदीप पांखला प्रयासरत हैं। 21सितंबर को सुदामा चरित्र, कथा विश्राम, पूर्णाहुति, हवन होगा. सभी से उपस्थिति की अपील श्री लालसोट ब्राह्मण सभा ने की है। कथा का समय दोपहर 2 से 6 रखा गया है।

22 को होगा’गुरु छाया’ का संकल्प पूजन

चांडक लेआउट के परशुराम मंदिर में भक्तों की सुविधा के लिए’ गुरु छाया’ का शेड बनाया जा रहा है। इसका संकल्प पूजन महामंडलेश्वर आचार्य स्वामी भास्करानंद महाराज करेंगे। इसका समय 10 बजे रखा गया है। प्रमुख डॉ. महेंद्र शर्मा, डॉ. गोपाल शर्मा,सीए राजू शर्मा, सीए मनीष शर्मा, विश्वजीत भगत उपस्थित रहेंगे।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.