spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

शिवसेना और ‘धनुष्यबाण’ चिन्ह विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली

– अब 12 नवंबर को होगी सुनवाई

नई दिल्ली :- महाराष्ट्र की राजनीति में अहम मुद्दा बन चुके शिवसेना और धनुष्यबाण चुनाव चिन्ह विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई है। अब इस पर 12 नवंबर को सुनवाई होगी। चुनाव आयोग द्वारा ‘शिवसेना’ पार्टी और ‘धनुष्यबाण’ का चुनाव चिन्ह एकनाथ शिंदे के गुट को दिए जाने के खिलाफ उद्धव ठाकरे द्वारा दायर याचिका पर बुधवार को न्यायमूर्ति सूर्यकांत, न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां और न्यायमूर्ति एन. के. सिंह की पीठ सुनवाई करने वाली थी। हालांकि, सुनवाई टल गई है।

उद्धव ठाकरे के वकील कपिल सिब्बल ने अदालत से अनुरोध किया कि स्थानीय निकाय चुनाव जनवरी में होंगे। इसलिए इस पर सुनवाई ज़रूरी है। इसके बाद न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने 12 नवंबर की तारीख तय की।

सिब्बल ने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर भी सुनवाई करने का अनुरोध किया। इस पर न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने सिब्बल को मुख्य न्यायाधीश से अनुमति लेने की सलाह दी। मुकुल रोहतगी ने शिंदे गुट का प्रतिनिधित्व किया। न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा कि अगली सुनवाई तीन दिनों, 12, 13 और 14 नवंबर को होगी।

Popular Articles