spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

उम्मीदवार चयन को लेकर कांग्रेस में बढ़ा विवाद

– बैठक में सुनील केदार रहे अनुपस्थित; प्रदेश अध्यक्ष सपकाल के निर्णय से केदार नाराज

नागपुर :- नागपुर जिला कांग्रेस में नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव को लेकर मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। उम्मीदवार चयन को लेकर उठे विवाद ने अब और तूल पकड़ लिया है। बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के निर्देश पर बुलाई गई बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुनील केदार की गैरहाजिरी ने पार्टी के अंदरूनी मतभेदों को फिर सुर्खियों में ला दिया है। मिली जानकारी के केदार नाराज बताए जा रहे हैं। हालांकि, चुनाव प्रभारी वीरेंद्र जगताप ने कांग्रेस में सब ठीक होने की बात कही। आगामी नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव को लेकर सुनील केदार की अगुवाई में चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं का इंटरव्यू लिया गया था। हालांकि, प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने इस बैठक को अनुशासन के विपरीत बताते हुए गलत करार दिया। सपकाल ने इंटरव्यू प्रक्रिया को रद्द करते हुए जिला अध्यक्ष अश्विन बैस को निर्देश दिया कि चुनाव प्रभारी वीरेंद्र जगताप की अगुवाई में दोबारा इंटरव्यू आयोजित किए जाएं। इसी के तहत आज जिला कांग्रेस मुख्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीण कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहे, लेकिन सुनील केदार बैठक में नहीं पहुंचे। उनकी अनुपस्थिति ने कांग्रेस के भीतर चल रही गुटबाजी को फिर एक बार उजागर कर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केदार प्रदेश नेतृत्व के निर्णय से नाराज बताए जा रहे हैं। हालांकि, चुनाव प्रभारी वीरेंद्र जगताप ने किसी भी तरह की गुटबाजी से इनकार करते हुए कहा कि सुनील केदार मुंबई दौरे पर होने के कारण बैठक में शामिल नहीं हो सके।

Popular Articles