spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

इलेक्ट्रॉनिक्स गोदाम में भीषण आग

– रेलवे ट्रैक पर मिली टीटीडी के पूर्व अधिकारी की लाश

कोलकाता :- कोलकाता के 26, एजरा स्ट्रीट स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स गोदाम में भीषण आग लग गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम मौजूद है और आग बुझाने का काम जारी है। पश्चिम बंगाल फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज के डायरेक्टर जनरल रणवीर कुमार ने बताया कि “स्थिति अब अधिकतर नियंत्रण में है। आग को सीमित क्षेत्र तक रखा गया है।

आंध्र प्रदेश में रेलवे ट्रैक पर टीटीडी के पूर्व अधिकारी मृत पाए गए। पुलिस ने बताया कि टीटीडी में कार्यरत और तिरुपति मंदिर में चढ़ावे की चोरी की सूचना देने वाले एक सरकारी अधिकारी का शुक्रवार को जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। अनंतपुर जिले के सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) रोहित कुमार चौधरी ने बताया कि सतीश कुमार का शव रेलवे ट्रैक पर मिला और उसे पोस्टमार्टम के लिए सरकारी सामान्य अस्पताल ले जाया गया। पुलिस को सुबह करीब 11 बजे सूचना मिली जब रेलवे कर्मचारियों ने नियमित रखरखाव कार्य के दौरान शव देखा और तुरंत राजकीय रेलवे पुलिस अधिकारियों को सूचित किया।

Popular Articles