spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

महिला से 1 करोड़ 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नागपुर :- सोनेगांव थाना क्षेत्र में एक महिला से उसके ही रिश्तेदारों ने विश्वासघात कर 1 करोड़ 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी की. आरोपी रिश्तेदारों ने महिला की अज्ञानता और विश्वास का फायदा उठाकर उसके नाम पर बैंक से भारी राशि का लोन लिया. जानकारी के अनुसार पावनभूमि, सोमलवाडा निवासी रेखा अशोक राऊत (53) ने पुलिस को बताया कि उनके पति के निधन के बाद उनके देवर और अन्य लोगों ने कहा कि भविष्य में कोई घर पर दावा न करे, इसलिए आवश्यक दस्तावेज तैयार करवाने होंगे. इसी बहाने आरोपियों ने उनसे कुछ कागजात पर हस्ताक्षर करवाए. बाद में 3 मई 2025 को रेखा राऊत को कैनरा बैंक, बेसा शाखा से नोटिस प्राप्त हुआ, जिसमें उल्लेख था कि उन्होंने शोमन डिजाइन एंड डेकोर प्रा. लि. के लिए गारंटी दी है और उनके प्लॉट नंबर 113 को 1.40 करोड़ रुपये के लोन के लिए गिरवी रखा गया है. इस पर महिला को पता चला कि आरोपी प्रतीक राऊत, करिश्मा राऊत, राजू नाखले और निखिल जिचकार ने मिलकर उनके नाम पर बैंक से लोन निकालकर धोखाधड़ी की. पुलिस ने धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

Popular Articles