नागपुर १६ : विदर्भ के 13 लाख व्यापारियों की अग्रणी व शीर्ष संस्था नाग विदर्भ चेंबर ऑफ कॉमर्स विदर्भ के पदाधिकारियों द्वारा पांचपावली पुलिया के निर्माण कार्य पर संज्ञान लिया गया। इस चर्चा में चेंबर के अध्यक्ष अर्जुनदास आहुजा ने उत्तर से मध्य नागपुर की परिवहन व्यवस्था पर कहा कि आज से 40-45 वर्ष पूर्व उत्तर नागपुर और मध्य नागपुर को जोड़ने हेतु कमाल चौक से गोलीबार चौक तक उड़ानपुल का निर्माण किया गया था। समय-समय पर सही तरीके के इस पुल का रखरखाव व देखभाल न होने कारण इस पुल की हालात खस्ता होकर जर्जर हो गयी तथा सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए। जिसको देखते हुऐ वर्तमान केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितीनजी गड़करी के आदेश से कमाल चौक से गोलीबार चौक और आगे तक नए उड़ानपुल का निर्माण कार्य लगभग 1 (1/2) साल पहले शुरू किया गया। पर्यायी सड़कर व्यवस्था के तौर पर पहले पांचपावली रेल्वे लाईन के नीचे से अंडरब्रीज बनाने का कार्य शुरू किया गया किंतु कुछ कारण वश अंडरब्रीज निर्माण कार्य पुर्ण नहीं हुआ है और पुराने पुल को भी तोड़ने के आदेश दिए जिसके तहत लगभग 3 -4 महीने बीत जाने पर भी पुराना पुलिया पूर्ण नहीं तोड़ा गया व अधुरा है।
इतवारी, मस्कासाथ, गांधीबाग, महाल शहर का सबसे बड़ा और पुराना बाजार क्षेत्र है। यहां उत्तर नागपुर से रोजाना हजारो नागरिक व व्यापारी इतवारी, गांधीबाग जाते है। एक ओर तो नया पुल पूर्ण नहीं बना, एकमात्र पर्यायी रास्ता याने पुराना पुलिया पुरा नही तोड़ा गया और न ही अंडरब्रीज पुरा बना है और पहले ही पांचपावली से गोलीबार चौक तक रास्ता बहुत संकीर्ण है व यहां दो रेल्वे फाटक भी है। बड़ी मात्रा में सड़क पर पुलिया का निर्माण कार्य शुरू रहने से सड़क ही नही बची है। इतवारी व गांधीबाग जाने वाले व्यापारी व नागरिक अपनी जान हथेली पर लेकर इस रास्ते से गुजरते है।
हमारा शासन से निवेदन करते है कि या तो जल्द से जल्द इस क्षेत्र में नए पुलिया का निर्माण कार्य पूर्ण किया जाये और पुराने पुलिया को पूर्ण रूप से तोड़कर नीचे से सड़क के गड्ढों का दुरस्तीकरण करवाते हुये पर्यायी सड़क व्यवस्था को सुधारा जाए ताकि जब तक नए पुलिया का पुर्ण निर्माण नहीं हो जाता यह उत्तर नागपुर से इस क्षेत्र में नागरिक आसानी से आवागमन कर सके।
उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति द्वारा सचिव सचिन पुनियानी ने दी।



