spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

रिश्वत लेते पकड़ाई महिला मुख्याध्यापिका

गोंदिया :- रिश्वतखोरी के एक मामले में विद्या गर्ल्स हाईस्कूल, सालेकसा (साखरीटोला) की महिला मुख्याध्यापिका अजया जागेश्वर चुटे तथा परिचर देवराज अनंतराम चिंधालोरे को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों के खिलाफ सालेकसा थाने में अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है. शिकायतकर्ता श्री विद्या गर्ल्स हाईस्कूल, सातगांव (साखरीटोला), तहसील सालेकसा, जिला गोंदिया में 1 जून 1997 से परिचर पद पर कार्यरत हैं. उन्हें 1 जनवरी 2024 से सेवांतर्गत आश्वासित प्रगति योजना का लाभ स्वीकृत हुआ था. योजना के तहत वर्ष 2025 से उन्हें वेतन मिलना शुरू हुआ. हालांकि, 1 जनवरी 2024 से अप्रैल 2025 तक के 16 महीनों के बकाया भुगतान के लिए जब शिकायतकर्ता ने संपर्क किया, तब आरोप है कि मुख्याध्यापिका अजया चुटे ने 5,000 रुपये की रिश्वत की मांग की. तय हुआ कि 2,000 रुपये आरोपी परिचर के माध्यम से तत्काल स्वीकार किए जाएंगे, जबकि शेष 3,000 रुपये वेतन मिलने के बाद देने होंगे.

Popular Articles