– 5000 की साड़ी 600 में! ऑफर ने बढ़ाई भीड़, महिलाएं और बच्चे दबे
– मकर संक्रांति ऑफर पर भारी हंगामा : तीन महिलाएं बेहोश
छत्रपति संभाजीनगर :- छत्रपति संभाजीनगर शहर में साड़ी पर भारी भरकम छूट वाली सेल – लगी. इस खबर को सुनते ही महिलाएं – बड़ी संख्या में दौड़ती हुई दुकान तक पहुंची. हालांकि दुकान पर डिस्काउंट इतना ज्यादा रख दिया गया कि भगदड़ ही मच गई. इस भगदड़ में कई महिलाएं गिरीं – और करीब 3 महिलाएं बेहोश तक हो गई. दरअसल छत्रपति संभाजीनगर की एक दुकान में 5000 रुपये की साड़ी केवल 600 रुपये में बेचे जाने का ऑफर रखा – गया. करीब 90 फीसदी डिस्काउंट की खबर सुनकर भारी संख्या में महिलाएं वहां पहुंचीं और इस ऑफर के कारण भगदड़ मच गई. यह भगदड़ इतनी भयानक थी कि इसमें कई बच्चे भी दब गए और 3 महिलाएं बेहोश हो गईं. मौके पर पुलिस ने पहुंचकर तुरंत दुकान बंद कराई. तब जाकर स्थिति पर कंट्रोल पाया जा सका और भीड़ खत्म हुई. रविवार को साड़ी की एक दुकान पर ‘मकर संक्रांति ऑफर’ रखा गया था. इस मौके पर साड़ियों पर बड़ी छूट रखी गई. ऑफर के कारण संभाजीनगर शहर के आकाशवाणी से त्रिमूर्ति चौक इलाके में बड़ी भीड़ देखने मिली. 5000 की साड़ी सिर्फ 599 रुपये में मिलने की खबर पर एक ही समय में 1000 से ज्यादा महिलाएं और लड़कियां दुकान पर जमा हो गई. मची भगदड़ में 3 महिलाएं दम घुटने से बेहोश हो गई, जबकि कई बच्चे इधर-उधर हो गए. बताया जा रहा है कि त्रिमूर्ति रोड पर इस नए साड़ी सेंटर का रविवार, 4 जनवरी को ही उद्घाटन हुआ. पुलिस ने अनाउंस किया कि ‘यह ऑफर सिर्फ आज के लिए नहीं बल्कि 365 दिन जारी रहेगा’. इस ऐलान के बाद और फिर फोर्स का इस्तेमाल करने की चेतावनी देने के बाद दोपहर 2 बजे तक भीड़ पर काबू पाया जा सका. पुलिस को स्थिति नियंत्रण में लाने में 3 घंटे लग गए.




