spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

नागपुर में ठंड का असर बरकरार

– न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री पर पहुंचा

नागपुर :- उपराजधानी नागपुर में मौसम में भले ही मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई हो, लेकिन ठंड का असर अब भी कायम है. गुरुवार को शहर का न्यूनतम तापमान 1०.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे सुबह और रात के समय सर्दी लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर रही है.

उपराजधानी नागपुर के मौसम में बीते 24 घंटों के दौरान हल्का बदलाव देखने को मिला है. न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी जरूर दर्ज की गई, लेकिन ठंड पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है. गुरुवार को नागपुर का न्यूनतम तापमान 1०.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से थोड़ा अधिकरहा. सुबह के समय ठंडी हवाओं और हल्की धुंध के कारण सडक़ों पर आवाजाही कम नजर आई. लोग ऊनी कपड़ों में लिपटे दिखाई दिए और स्कूल जाने वाले बच्चों तथा दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों को ठंड से बचाव के लिए अतिरिक्त इंतजाम करते देखा गया. दिन के समय धूप निकलने से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन शाम ढलते ही तापमान में फिर गिरावट आई और ठंड बढ़ गई. मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं की तीव्रता में कमी आई है, इसी वजह से तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है.

Popular Articles