spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

गोबरवाही पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध कोंबड़ा जुए पर छापा, 15 आरोपी गिरफ्तार और 7 लाख से अधिक का माल जब्त

हंसराज, प्रतिनिधी भंडारा गोबरवाही :- गोबरवाही पुलिस ने जुआ माफियाओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए गौजा आष्टी से लोभी जंगल परिसर में चल रहे अवैध कोंबड़ा जुए (मुर्गों की लड़ाई) के अड्डे पर छापेमारी की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 15 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है और उनके पास से कुल 7,38,740 रुपये का मुद्देमाल बरामद किया है।

02 फरवरी 2026 को गोबरवाही पुलिस स्टेशन का दल क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहा था। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गौजा आष्टी से लोभी जंगल के बीच एक खुली जगह पर कुछ लोग मुर्गों की लड़ाई करवाकर उन पर पैसों की हार-जीत का दांव लगा रहे हैं। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस ने पंचों के साथ मौके पर घेराबंदी कर छापेमारी की।

पकड़े गए आरोपियों में स्थानीय और पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के लोग शामिल हैं:

अरविंद गणाजी पुष्पतोडे (45, आष्टी), यशपाल निताराम गौपाले (42, कुरमुडा), उमेश मैनाजी बोरकर (40, कवलेवाडा), वैभव मुन्ना झोडे (20, नाकाडोगरी), राहुल गणेश गौपाले (23, आष्टी), कोमल महादेव सोनवाने (20, लोभी), देवानंद द्वारपाल पुष्पतोडे (27, आष्टी), राखीचंद मोतीराम बागळे (30, आष्टी), प्रेमलाल तानू लाळे (40, आष्टी), अजय चेतन डोंगरवार (32, आष्टी), अक्षय राजु मानकर (30, नाकाडोंगरी), गोपालदास चिरकुट सोनवाने (48, आष्टी)

मध्य प्रदेश के आरोपी: जितेंद्र ब्रिजलाल मेश्राम (29, बोनकट्टा, म.प्र.), नितेंद्र सोहनलाल राउत (22, सिवनहेटी, म.प्र.), लालचंद डोकुलाल खोडपे (49, दिगधा, म.प्र.)।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों की तलाशी ली और घटना स्थल से कुल 7,38,740 रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की। पुलिस ने सभी 15 आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 39/2026, महाराष्ट्र जुआ कानून की धारा 12 (ब) के तहत मामला दर्ज किया है।

यह सफल कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नूरुल हसन, अपर पुलिस अधीक्षक निलेश गोरे और पुलिस निरीक्षक शेवाळे के मार्गदर्शन में पो.ह. राधोर्ते, पो.ह. खोब्रागडे, पो.ह. कडव और गोबरवाही पुलिस टीम द्वारा अंजाम दी गई। मामले की आगे की जांच गोबरवाही पुलिस कर रही है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.