spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

चार साल बाद नागपुर को मिलेगी प्रथम महिला नागरिक

– महिला नेतृत्व का ऐतिहासिक दिन, नागपुर को मिलेगी 8वीं महिला महापौर

– संख्याबल भाजपा के पक्ष में, स्थायी समिति गठन को लेकर सरगर्मियां तेज

नागपुर :- चार साल बाद हुए मनपा चुनाव के बाद आज शुक्रवार को उपराजधानी को प्रथम महिला नागरिक मिलेगी. इस पद के लिए भाजपा ने नगरसेविका नीता ठाकरे का नाम तय किया है. वही कांग्रेस की ओर से नगरसेविका स्नेहा ठाकरे को उम्मीदवार घोषित किया है. आज ठाकरे के खिलाफ ठाकरे ऐसा मुकाबला देखने मिलेगा.

नागपुर महानगरपालिका आम चुनाव में चुनकर आए सभी नवनिर्वाचित सदस्यों की पहली विशेष बैठक आज शुक्रवार 6 फरवरी को सुबह 11 बजे रेशमबाग स्थित कविवर्य सुरेश भट सभागृह में आयोजित की जा रही है. इस बैठक में महापौर(महिला), उपमहापौर पद के लिए चुनाव होगा. बैठक में 16 स्थायी समिति सदस्यों की नियुक्ति की जाएगी. संबंधित विशेष बैठक की सूचना मनपा आयुक्त तथा प्रशासक डॉ. अभिजीत चौधरी यांनी नवनिर्वाचित सदस्यांना दी है.आहे. इस अवसर पर पीठासीन अधिकारी के रूप में जिलाधिकारी डॉ. विपीन इटनकर उपस्थित रहेंगे. नागपुर मनपा के महापौरपद के लिए भजपा ने नगरसेविका नीता ठाकरे ने तो कांग्रेस की ओर से नगरसेविका स्नेहल ठाकरे को उम्मीदवारी दी है. वही उपमहापौरपद के लिए भाजपा की उम्मीदवार नगरसेविका लीला हाथीबेड और कांग्रेस द्वारा इस पद के लिए नगरसेवक विवेक निकोसे ने नामांकन भरा है.

इस विशेष बैठक की शुरूआत होने क ेबाद पीठासीन अधिकारी उम्मीवारों के नामांकनों की जांच करेंगे. इसके बाद उम्मीदवारी वापस लेने के लिए 15 मिनट की अवधि दी जाएगी. इसलिए सभी नवनिर्वाचित सदस्योंं को बैठक में आते समय चुनाव विभाग द्वारा दिया गया सूचनापत्र और चुनकर आने का प्रमाणपत्र (झेरॉक्स प्रति) साथ में लाने का आहवान मनपा की निगम सचिव डॉ. रंजना लाडे ने किया है.

लंबी प्रतिक्षा के बाद करीब चार साल बाद नागपुर को प्रथम महिला नागरिक मिलेगी. महिला महापौर इस बार 8 वीं महिला होगी. इसके पूर्व वर्ष 1996 से 97 तक कुंदा विजयकर पहली महिला महापौर बनी थी. इसके बाद 1999 से 2०००तक कल्पना पांडे, वसुंधरा मसुरकर 2००० से 2००1 तक रही, पुष्पा घोडे 2००1 से 2००2, मायाताई इवनाते 2००7 से 2००9 तक, अर्चना डेहनकर 2००9 से 2०12 तक और नंदा जिचकार 2०17 से 2०19 तक महापौर रही थी.

इस बार बननेवाली महापौर 8 वीं होगी. माना जा रहा है कि, संख्याबल के आधार पर भाजपा की ही महापौर बनेगी.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.