Wednesday, February 18, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

जुआं खेलने वाले के खिलाफ मामला दर्ज

नागपुर :- हिंगणाा पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान मिली जानकारी के आधार पर कोन्होलीबारा गांव से चौकी गांव की ओर जानेवाले रोड के पास खेत की ख्ुाली जगह में जुआं खेलनेवालों के खिलाफ छापामार कार्रवाई कर 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर 63 हजार 225 रू. का माल जब्त किया.

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को रात 9.5० बजे के करीब हिंगणा पुलिस ने यह कार्रवाई की. पुलिस ने वहां आरोपी गंगाधर शेंद्रे (56) वडगांव जंगली तह.सेलु, सुनिल सावरकर (39) झडसी, गणेश सोनटक्के (39) सुकली, करण गवई (22), रोहित नारायणे (21), पवन कंगाले (22) तीनो ंकेलझार, जिला वर्धा निवासी, अविनाश गुरूनुले (26) हिंगणी, सेलु, विवेक पाटनकर (4०) सेलु और गजानन दुधवडे (4०) सावली, हिंगणा यह जुआं खेलते हुए मिले. आरोपियों के पास से नगद 12,7०० रू. एंड्राइड फोन 5 नग, ताश पत्ते व अन्य सामान ऐसा कुल 63 हजार 325 रू. का माल बरामद कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर कब्जे में लिया गया.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com