Wednesday, February 18, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

चलती ट्रेन में युवती से रेप

लखनऊ गोरखपुर में लड़की ने अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस के TTE पर रेप का आरोप लगाया। सेना भर्ती की तैयारी कर रही लड़की ने कहा- मैं एनसीसी सी-सर्टिफिकेट की परीक्षा देने मऊ गई थी। लौटते समय भीड़ ज्यादा होने के कारण टिकट नहीं ले सकी और AC कोच में चढ़ गई। मैं एसी कोच में खड़ी थी, तभी टीटीई आए। सीट दिलाने के बहाने केबिन में ले गए और वहां रेप किया। धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो बिना टिकट यात्रा मामले में कार्रवाई करेगा। घटना रविवार रात की इंदारा और देवरिया के बीच की फर्स्ट एसी के केबिन की है। इसके बाद लड़की ने डायल-112 पर सूचना दी। तब आरोपी टीटीई देवरिया में ट्रेन से उतरकर फरार हो गया। गोरखपुर पहुंचने पर लड़की ने जीआरपी थाने में रेप का केस दर्ज कराया। जिसे देवरिया ट्रांसफर कर दिया गया है। आरोपी की तलाश में जीआरपी टीम छापेमारी कर रही है।

पीड़ित लड़की मऊ जिले की रहने वाली है। वह गोरखपुर में किराए पर रहकर सेना भर्ती की तैयारी कर रही है। वह एनसीसी के सी-सर्टिफिकेट की परीक्षा देने मऊ गई थी। परीक्षा के बाद वहां से लौट रही थी। स्टेशन पर ज्यादा भीड़ होने के कारण वह टिकट नहीं ले सकी। ट्रेन में चढ़ने के बाद वह एसी कोच में खड़ी थी। इसी दौरान टीटीई राहुल कुमार ने उससे पूछताछ की। टीटीई ने पहले उसका नाम-पता और परीक्षा से जुड़ी जानकारी पूछी। लड़की ने बताया कि वह एनसीसी कैडेट है और गोरखपुर में तैयारी कर रही है। लड़की को उम्मीद थी कि बिना टिकट उसे नियमानुसार जुर्माना लेकर सीट दे दी जाएगी। युवती का आरोप है कि टीटीई ने उसे सीट दिलाने का भरोसा दिया और एसी प्रथम श्रेणी के कोच में अपने केबिन में ले गया।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com