शाही संदल में होगी कलाकारों, धुमाल पार्टियों की शानदार प्रस्तुति

0
63
 देशभर से ताजबाग पहुंचे रहे श्रद्धालु
 सालाना उर्स में 25 लाख जायरीनों के लिए  लंगर वितरण का इंतजाम  
नागपुर २२ :  शेहनशाहे हफ्त अकलीम हजरत बाबा सैयद मोहम्मद ताजुद्दीन रहमतुल्लाह अलैह के १०३वें सालाना उर्स में देश भर से जायरीन पहुंच रहे है. हजरत बाबा ताजुद्दीन ट्रस्ट की तरफ से सालाना उर्स मनाया जा रहा है. रोजाना यहां धार्मिक आयोजन हो रहे है. उर्स का सबसे बड़ा आयोजन शाही दरबारी संदल मंगलवार २२ जुलाई २०२५ को धूमधाम से सुबह १० बजे हजरत बाबा ताजुद्दीन ट्रस्ट कार्यालय से निकलेगा. शाही संदल में शामिल होने के लिए देशभर से श्रद्धालु ताजबाग पहुंच रहे है. शाही संदल में आकर्षक बैंड पार्टियां, खूबसूरत घुड़सवार बग्घियां, देश के अलग अलग राज्यों से आये कलाकारों की प्रस्तुति, धुमाल पार्टियों की प्रस्तुति होगी. संदल और चादर के साथ श्रद्धालु इस संदल में शामिल होंगे. संदल विविध मार्गों से होकर गुजरेगा. शाम में वापस ताजबाग पहुंचेगा और बाबा ताजुद्दीन रहमतुल्लाह अलैह की मजार पर संदल व चादर पेश की जाएगी. हजरत बाबा ताजुद्दीन ट्रस्ट की तरफ से सालाना उर्स के अवसर पर रोजाना श्रद्धालुओं को लंगर बांटा जा रहा है. ट्रस्ट ने उर्स में लगभग २५ लाख श्रद्धालुओं के लिए लंगर वितरण का इंतजाम किया है. लंगर खाने के अलावा अलग अलग स्थानों पर लंगर बांटा जा रहा है. हजरत बाबा ताजुद्दीन ट्रस्ट के चेयरमैन  प्यारे जिया खान साहब, सचिव श्री ताज अहमद राजा साहब, उपाध्यक्ष  डॉ. सुरेंद्र जिचकार साहब, ट्रस्टी  फ़ारूकभाई बावला साहब,  गजेंद्रपाल सिंह लोहिया साहब,  मुस्तफाभाई टोपीवाला साहब,  हाजी इमरान खान ताज़ी साहब के मार्गदर्शन में शाही संदल को तैयारी की गई है. सभी जरुरी सुविधाएँ की गई है. ट्रस्ट ने सभी श्रद्धालुओं से संदल में शामिल होने की अपील की है.
२३ जुलाई २०२५ को ताजबाग में नातिया मुशायरा
हजरत बाबा सैयद मोहम्मद ताजुद्दीन रहमतुल्लाह अलैह के १०३वें सालाना उर्स में २३ जुलाई २०२५ को रात ९ बजे  ताजबाग दरगाह के प्रांगण में ऑल इण्डिया मनकबती नातिया मुशायरे का आयोजन किया गया है. इसमें मिसम गोकलपुरी बिहार, खुर्शीद हैदर मुजफ्फर नगर, अल्ताफ जिया मालेगांव, शजर  माखनपुरी उत्तर प्रदेश, समीर कबीर नगर और अन्य कई मशहूर शायर इसमें नातिया कलम पढ़ेंगे.
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बाबा ताजुद्दीन की मजार के दर्शन किये
हजरत बाबा सैयद मोहम्मद ताजुद्दीन रहमतुल्लाह अलैह के सालाना उर्स में भेंट देकर बाबा की मजार के दर्शन किये और सुख शांति की प्रार्थना की. उन्होंने ताजबाग के विकास पर जोर देते हुए सकारात्मक परिवर्तन का विश्वाश जताया ।