Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_img
spot_img

सेंसेक्स 1400 अंक गिरा, 78,800 पर आया:सोना 2000 रुपए चढ़ा

– दक्षिण कोरिया का बाजार 10%, जापानी बाजार 4% टूटा

मुंबई :- अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के बीच आज 4 मार्ट को शेयर बाजार में गिरावट है। सेंसेक्स 1,400 अंक या 2% गिरकर 78,800 पर आ गया है। निफ्टी में 500 अंक या 2% टूटा है। ये 24,400 के स्तर पर आ गया है। बैंक और ऑटों शेयर सबसे ज्यादा टूटे हैं। जियोपॉलिटिकल तनाव और जंग जैसी स्थिति में महंगाई बढ़ने का खतरा रहता है। इससे कंपनियों का मुनाफा कम हो सकता है। ऐसे में निवेशक उनके शेयर बेचना शुरू कर देते हैं और इसे सोने-चांदी जैसी सुरक्षित जगह निवेश करते हैं। इससे बाजार में गिरावट आती है।

बाजार गिरने की 3 मुख्य वजहें

युद्ध का संकट: ईरान-इजराइल युद्ध से सप्लाई चेन बिगड़ने का डर।

क्रूड ऑयल: कच्चे तेल के दाम बढ़ने से भारत का इंपोर्ट बिल और महंगाई बढ़ेगी।

ग्लोबल सेल-ऑफ: अमेरिका और एशियाई बाजारों में गिरावट का असर भारत पर।

कच्चा तेल 3 दिन में 13% से ज्यादा चढ़ा

ब्रेंट क्रूड में आज करीब आधा फीसदी की तेजी है। ये 80 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। बीते तीन दिन में इसके दाम 13% से ज्यादा चढ़ चुके हैं। जानकारों का मानना है कि अगर यह तनाव और बढ़ा, तो तेल की कीमतें 120 डॉलर प्रति बैरल तक जो सकती हैं। इसका असर भारत में पेट्रोल-डीजल पर दिख सकता है। दिल्ली में पेट्रोल ₹95 लीटर से बढ़कर ₹100 तक पहुंच सकता है। वहीं डीजल ₹88 से बढ़कर ₹92 तक जा सकता है। अन्य शहरों में भी इसी तरह कीमतें बढ़ सकती है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com