spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

नागपुर में जुटे 5० संगठनों के प्रतिनिधि, डेटा संकलन पर किया मंथन

– कैंसर रजिस्ट्री में एनजीओ की भूमिका अहम

नागपुर :- कैंसर रजिस्ट्री गतिविधियों को सुदृढ़ बनाने में गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) की भूमिका को लेकर राष्ट्रसंत तुकडोजी कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में बैठक आयोजित की गई. इसमें करीब 5० संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया.

कैंसर रिलीफ सोसायटी के सचिव अनिल मालवीय ने कहा कि कैंसर से जुड़े आंकड़ों के संकलन और मरीजों को सहायता उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य संस्थानों व सामाजिक संगठनों के बीच समन्वय अत्यंत आवश्यक है.

बैठक में श्रीरंग गणेशे ने पीबीसीआर के अंतर्गत संचालित कैंसर रजिस्ट्री की वर्तमान स्थिति पर प्रस्तुतीकरण दिया. उन्होंने कैंसर नियंत्रण और अनुसंधान के लिए सटीक डेटा रिपोर्टिंग के महत्व पर प्रकाश डाला.

महात्मा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान, वर्धा की पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अनुपमा गुप्ता ने कैंसर रजिस्ट्री के महत्व को रेखांकित करते हुए इसमें एनजीओ की सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता बताई. उन्होंने कहा कि एनजीओ जागरूकता बढ़ाने, प्रारंभिक जांच को प्रोत्साहित करने और समुदाय स्तर से कैंसर मामलों की जानकारी उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.

इसके पश्चात डॉ. अनुपमा गुप्ता एवं डॉ. करतार सिंह ने प्रतिनिधियों के साथ संवाद कर सुझाव लिए.

बैठक में सुरेश केवलरमानी, महेंद्र सेठ, सचित परुलकर, डॉ. प्रशांत सोमकुवर, डॉ. मधुकर खेरडे, डॉ. सचिन गाथे, डॉ. गहुकर, डॉ. जितेंद्र साहू और डॉ. सुधीर मंगरुलकर सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे.

कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन डॉ. रश्मी राऊत ने किया, जबकि डॉ. बी.के. शर्मा के मार्गदर्शन में बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई.

Popular Articles