बुटीबोरी में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम संपन्न

0
36

बुटीबोरी :- लोधी समाज संघटना बुटीबोरी द्वारा वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के बलिदान दिवस के अवसर पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई, जिसमें उपस्थित समाज बंधुओं ने उनके अद्वितीय साहस और बलिदान को नमन किया।

यह कार्यक्रम लोधी समाज संघटना बुटीबोरी के कार्यालय में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

इस अवसर पर अध्यक्ष मनोज मस्करे, उपाध्यक्ष राहुल दमाहे, सचिव संजय दमाहे, उपाध्यक्ष राजू बसेने, कोषाध्यक्ष भोजेंद्र नागपुरे, सह-कोषाध्यक्ष सुखदेव वर्मा, सहसचिव नरेंद्र उमरे, सहसचिव बंडु माहुले, सदस्य जितेंद्र लिल्हारे, गोरेलाल दमाहे, किशोर लिल्हारे, लालसिंह हीरापुरे, योगेश लिल्हारे, राजेश मस्करे, मेघनाथ माहुले सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।

इसके साथ ही बुटीबोरी, सातगांव, शिरूर, टेभंरी, टाकलघाट एवं आसपास के क्षेत्रों से आए लोधी समाज के भाई-बंधुओं ने भी कार्यक्रम में सहभाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने रानी अवंती बाई लोधी के जीवन संघर्ष, वीरता और देश के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला तथा समाज के युवाओं को उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी।

अंत में समाज की एकता, शिक्षा एवं सामाजिक विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लेते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।