4० किमी की पाइपलाइन किसने दी, सब जानता हूं –  सीएम फडणवीस

0
32

– मेरे पास विपक्ष के नेताओं के सबूत

 नागपुर :- महाराष्ट्र के नासिक में ढोंगी बाबा अशोक खरात द्वारा महिलाओं के यौन शोषण के मामले ने अब बड़ा राजनीतिक मोड़ ले लिया है. उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मुद्दे पर विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं. फडणवीस ने साफ किया कि केवल फोटो केआधार पर राजनीति करने वाले याद रखें किसरकार के पास उनके नेताओं के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं.

विपक्ष के नेताओं के पास जाते थे खरात : फडणवीस

देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा, विपक्ष के कौन-कौन से नेता ढोंगी बाबा अशोक खरात के पास जाते थे, इसकेमेरे पास पर्याप्त सबूत हैं. ये सारे सबूत फिलहाल पुलिस के पास हैं और पुलिस अपना काम कर रही है. उन्होंने आगे कहा कि, अगर खरात से मिलने वालों में से किसी की भी इस अपराध में संलिप्तता पाई गई, तो उस पर कठोर कार्रवाई होगी.

‘4० किमी की पाइपलाइन’ का जिक्र कर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर दोहरी भूमिका अपनाने का आरोप लगया. मुख्यमंत्री ने कहा, विपक्ष केवल फोटो दिखाकर राजनीति कर रहा है, लेकिन वे इस पर चुप क्यों हैं किआखिर किसने कैबिनेट की बैठक बुलाकर अशोक खरात की संस्था के लिए 4० किलोमीटर लंबी पाइपलाइन मोड़ दी थी? जिस मंत्री ने यह नीतिगत निर्णय लिया, उस पर विपक्ष मौन क्यों है?

पीडि़त महिलाओं को न्याय दिलाने की प्राथमिकता

खरात मामले की गंभीरता पर बात करते हुए फडणवीस ने कहा कि यह मामला अत्यंत संवेदनशील है. उन्होंने बताया कि, इस मामले की जांच एसआईटी और नासिकपुलिस कमिश्नर मिलकर कर रहे हैं. पुलिस महानिदेशक (डीजी) को व्यक्तिगत रूप से इस केस पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं.फडणवीस ने कहा कि कई महिलाएं बदनामी के डर से सामने नहीं आ रही हैं, लेकिन पुलिस उन्हें और उनके परिवारों को भरोसा दिला रही है. कुछ महिलाओं ने अब बोलना शुरू किया है.

हमें राजनीति नहीं, महिलाओं की प्रतिष्ठा में रुचि

विपक्ष द्वारा मामले को राजनीतिक रंग देने की कोशिशों पर फडणवीस ने कड़ा प्रहार किया. उन्होंने कहा, हमें राजनीति करने में कोई दिलचस्पी नहीं है, हमारा मुख्य उद्देश्य उन महिलाओं को न्याय दिलाना है जिनके साथ अन्याय हुआ है. फोटो किसी की भी हो सकती है, लेकिन सरकार और पुलिस किसी भी अपराधी को पाठीशी (संरक्षण) नहीं देगी.

हिम्मत है तो दिखाएं सबूत : वडेट्टीवार

नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने बयान देते हुए कहा कि, अगर सरकार के पास कोई सबूत हैं, तो उन्हें सार्वजनिक किया जाए. इस भोंदू बाबा से जुड़े सभी लोगों के नाम सामने आने चाहिए. उन्होंने आगे कहा, इस मामले में कई बड़े नाम शामिल हो सकते हैं और सरकार को निष्पक्ष जांच करनी चाहिए. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर किन-किन लोगों ने इस तथाकथित बाबा को संरक्षण दिया.

महाराष्ट्र को कहां ले जा रहे हैं?

वडेट्टीवार ने तीखा हमला करते हुए कहा, महाराष्ट्र को आखिर किस दिशा में ले जाया जा रहा है? धर्म और अंधविश्वास के नाम पर लोगों को गुमराह किया जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि इस मामले में कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें कुछ आपत्तिजनक भी बताए जा रहे हैं. साथ ही उन्होंने मांग की कि यदि कोई मंत्री, आईएएस या आईपीएस अधिकारी इसमें शामिल पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.