spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

गोरेगांव शहर वासीयों को आज भी विकास कार्यों का इंतजार

– नमो उद्यान प्रकल्प के तहत पवन तालाव में होंगा सौंदर्यकरण, बाकी प्रभाग के विकास पर ब्रेक

यासीन शेख, गोंदिया गोरेगांव :- गोरेगांव नगर पंचायत में सत्ता पक्ष को सत्ता संभाले धीरे-धीरे अब 3 महीने बीत रहे हैं परन्तु नये प्रशासन में अब तक विकास कार्यों की शुरुआत नहीं हो सकी है कुछ प्रभागो में प्रशासक काल के पुराने मंजूर कार्य किये जा रहे हैं वहीं नगर पंचायत सत्ता पक्ष को नीधी का इंतजार है शहर में घन कचरा व्यवस्था पिछले कुछ महीनों से राम भरोसे है एक ट्रैक्टर ट्राली में सूखा हुआ गीला कचरा एकत्र किया जा रहा है यहां कचरा गाड़ियां नदारत है शहर में सुविधा व व्यवस्थाएं लड़खड़ा रही है शहर वासीयों को आज भी विकास कार्यों का इंतजार है।

हाल ही में नगर पंचायत द्वारा महाराष्ट्र शासन द्वारा घोषित नमो उद्यान प्रकल्प के तहत शहर के पवन तलाव में उद्यान सौंदर्य करण का उद्घाटन विधायक विजय रहांगडाले के हस्ते किया गया जिसमें नगर अध्यक्ष तेजराम बिसने नगर उपाध्यक्ष मल्लेशयाम येरोला मुख्याधिकारी अक्षय परदेसी गट नेता आशीष बारेवार जगदीश येरोला बांधकाम सभापति पवन रहांगडाले पानी पुरवठा सभापति रंजना बारेवार तथा सभी नगरसेवक उपस्थित थे उल्लेखनीय यह है कि सत्ता पक्ष के कार्यकाल में इतनी बड़ी निधि का यह पहला उद्घाटन समारोह है यहां पवन तलाव सौंदर्यकरण के अलावा शहर के सभी प्रभागो को विकास कार्यों का इंतजार है शहर समस्याओं से जूझ रहा है कहीं पेयजल आपूर्ति कहीं पानी निकासी करण तो कहीं अनेक सड़कों के काम अधूरे पड़े हैं शहर के प्रभागो के स्ट्रीट लाइट महिनों से बंद पड़े हैं वहीं आवास योजना के लाभार्थियों के बैंक खातों में किस्ते जमा नहीं हुई है जिस कारण बांधकाम रुके हुए हैं प्रशासक कार्यकाल में महत्वपूर्ण कार्यो के प्रस्तावो को मंजूरी मिलने के बाद भी निधि के अभाव में प्रस्ताव ठंडे बस्ते में पड़े हैं वहीं स्थानिक नगर पंचायत टैक्स वसूली पर जोर दे रही है शहर में हर साल करीब 35 लाख रुपए टैक्स वसूली का लक्ष्य है परन्तु 35 लाख निधि में शहर का विकास हो पाएगा क्या ऐसे सवाल शहर के नागरिकों में उठ रहे हैं शहर के विकास के लिए अतिरिक्त निधि की सख्त आवश्यकता है जिसके लिए पक्ष विपक्ष दोनों को ही इस विषय पर जोर देना होगा वहीं क्षेत्र के विधायक विजय रहांगडाले को भी गोरेगांव शहर के विकास कार्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

इस संबंध में नगर उपाध्यक्ष मल्लेशयाम येरोला ने कहा कि शहर में विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार की जारी है विधायक विजय रहांगडाले ने शहर के 17 प्रभागो के विकास कार्यों का आश्वासन गोरेगांव नगर पंचायत को दिया है जल्द ही कार्यों की शुरुआत की जाएगी

Popular Articles