नागपुर :- राष्ट्रसंत तुकडोजी महााराज नागपर विश्वविद्यालय ने अपना शैक्षणिक टाइम टेबल आगे बढ़ाया है. छुट्टियों की तारीखों में भी बदलाव किया गया है. अब गर्मियों की छुट्टियां 1 मई से 15 जून तक रहेंगी. इसके बाद नया शैक्षणिक सत्र 16 जून से शुरू होगा.
शिक्षा सत्र 2०25-26 के लिए नागपुर वि.वि. ने इसके पूर्व शिक्षा समयसारिणी घोषित की थी. इसके अनुसार इस बार का के शिक्षा सत्र का दूसरा सत्र 15 अप्रैल खत्म होनेवाला था. परंतु, अब इस समयसारिणी में बदलाव किया गया है. अब द्वितिय सत्र 3० अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। सत्र की अवधि बढऩे के कारण, गर्मियों गर्मियों की छुट्टियों की तिथियों में भी बदलाव किया गया है. अब 1 मई से 15 जून तक गर्मियों की छुट्टियां रहेगी. इसके बाद नया सत्र 16 जून से शुरू होगा.
शैक्षणिक समयसारिणी समिति ने अनुसूची में परिवर्तन की सिफारिश की है क्योंकि पिछले सत्र का शैक्षणिक कार्य पूरा नहीं हुआ था. इसके बाद, संशोधित अनुसूची लागू होगी. शैक्षणिक समिति ने इसे मंजूरी दे दी है. तदनुसार, अब विश्वविद्यालय द्वारा संचालित कॉलेजों के साथ-साथ स्वायत्त विश्वविद्यालय के शैक्षणिक विभागों को भी बदले हुए कार्यक्रम के अनुसार काम करना होगा.
इस वर्ष विश्वविद्यालय को परीक्षा आयोजित करने और परिणाम घोषित करने में सामान्य से अधिक समय लगा. परिणामस्वरूप, समग्र शैक्षणिक कार्य में देरी हुई. कार्य पूरा करने के लिए पर्याप्त समय देने हेतु शैक्षणिक कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया है.



