– शावकों को देख सचिन बाग-बाग
चंद्रपुर :- सचिन तेंदूलकर उसके परिवार के साथ ताडोबा में आए थे. उस समय नागपुर हवाई अड्डे से वह अपनी कार से ताडोबा पहुंचे. इसके पूर्व भी इसी तरह से वे आए थे. अभी बुधवार को ही वे ताडोबा-अंधारी व्याघ्र प्रकल्प में दाखिल हुए. उन्होने ताडोबा-कोअर की सफारी की. साथ ही मदनापुर बफर की भी सफारी की. इस समय उन्हे ‘जुनाबाई’ नामक प्रसिध्द बाघिन व उसके 4 शावकों को देखने का अद्भूत आनंद मिला. ताडोबा-अंधारी व्याघ्र प्रकल्प और ‘मास्टरब्लास्टर’ सचिन तेंदूलकर का रिश्ता गहरा है. यहीं नही इस जंगल से भी सचिन ने अपना नाता जोड रखा है. व्याघ्र प्रकल्प के बाघों की भूमिका बडी है. इसलिए बार बार उनके कदम ताडोबा-अंधारी व्याघ्र प्रकल्प की ओर मुडते है. बाघों के एक नही तो तीन पीढियों के सचिन गवाह है. इस बीच ताडोबा की ‘सुपरमॉम’ के रुप में प्रख्यात ‘जुनाबाई’ इस बाघिन के पूरे कुनबे ने सचिन को दर्शन देकर आनंदविभोर कर दिया. जुनाबाई ने अब तक 20 से अधिक शावकों को जन्म दिया है. अभी भी वह सातवी बार मां बनी है और अपने चार शावकों के साथ ताडोबा को गुलजार कर रही है. उल्लेखनीय है कि 2025 के अंत में सचिन अपने परिवार के साथ ताडोबा आ चुके थे. इस बार का उनका दौरा बेहद गोपनीय रखा गया. जिससे अधिक जानकारी या तस्वीरें आदि हाथ नहीं लग पाई.



