बेलगाम ट्रक ने बाइक को उड़ाया, 2 की मौत

0
35

बूटीबोरी :- काम से घर लौट रहे दो युवकों की बाइक को बेलगाम ट्रक ने उड़ा दिया, इससे सड़क हादसे में उन दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. यह घटना शुक्रवार शाम को बूटीबोरी क्षेत्र में घटी. तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दोनों युवक ट्रक के नीचे आ गए, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान अक्षय सुनील कुडमती (21) आजनगांव, हिंगना निवासी एवं अंशुल ढोणे (22) टेंभरी निवासी के रूप में हुई हैं. इस घटना में एक युवक घायल हो गया.

उसका नाम कार्तिक परतेकी (25) आजनगांव निवासी बताया गया. जानकारी अनुसार, दोनों युवक दुचाकी क्रमांक एमएच 40 डीएच 2697 पर एमआईडीसी बूटीबोरी स्थित कंपनी से काम खत्म कर घर लौट रहे थे. इसी दौरान पीछे से आ रहे दिनशॉ कंपनी के ट्रक क्र. एमएच 40 सीएम 0139 ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक ट्रक के नीचे आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही बूटीबोरी पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा किया. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए एम्स अस्पताल भेज दिया गया है. बताया गया कि इस क्षेत्र में मेट्रो के निर्माण कार्य के कारण वहां से वाहनों को गुजरने में परेशानी होती है जिससे हर वक्त ऐसी ही दुर्घटना का खतरा बना रहता हैं. बूटीबोरी पुलिस ने इस दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं.