नागपुर :- अल्फा ओमेगा क्रिश्चियन महासंघ (AOCM) द्वारा 14 अप्रैल 2026 को नागपुर के यूसीएनआई 1840 चर्च में विदर्भ वर-वधु सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विदर्भ क्षेत्र से लगभग 200 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन रेव. प्रकाश बेंजामिन, ब्रदर डैनियल, रेव. वी. एन. गायकवाड़ एवं पास्टर जयंत रायबोर्डे के नेतृत्व में किया गया। डॉ. डोंगार्डिये, डॉ. विक्टर बेंजामिन (मीडिया एवं आराधना), डॉ. वंदना बेंजामिन, सिस्टर सिंह एवं डॉ. नीता गोपलन सहित समस्त आयोजन टीम का विशेष योगदान रहा। यह सम्मेलन अत्यंत सुव्यवस्थित एवं अनुशासित ढंग से संपन्न हुआ, जो उत्कृष्ट समन्वय और टीमवर्क का परिचायक है। इस आयोजन ने प्रतिभागियों को परस्पर परिचय, सहभागिता एवं मार्गदर्शन का एक सशक्त मंच प्रदान किया। आयोजकों ने इस सफल आयोजन हेतु सभी प्रतिभागियों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।



