Saturday, April 18, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

हेलिकॉप्टर राइड के नाम पर महिला से 54 हजार की ठगी

– इंस्टाग्राम पर मिला था मैसेज

ठाणे :- महाराष्ट्र के ठाणे में एक महिला ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई. केदारनाथ और बद्रीनाथ यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर बुकिंग कराने के चक्कर में उससे 54 हजार रुपये ठग लिए गए. पुलिस ने मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के मामलों में लोग सोशल मीडिया पर आने वाले अनजान ऑफर्स से सावधान रहें और किसी भी तरह का भुगतान करने से पहले सेवा की पुष्टि जरूर करें.एजेंसी के अनुसार, पीड़ित महिला हाल ही में केदारनाथ यात्रा से जुड़ी जानकारी इंटरनेट पर सर्च कर रही थी. इसी दौरान उसे इंस्टाग्राम पर एक मैसेज मिला, जिसमें केदारनाथ और बद्रीनाथ के लिए हेलिकॉप्टर राइड मुहैया कराने का दावा किया गया था.

मैसेज में दिए गए नंबर पर संपर्क करने के बाद महिला की बात एक व्यक्ति से हुई, जिसने खुद को टूर ऑपरेटर बताया. उसने महिला को भरोसा दिलाया कि वह यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर बुकिंग कर सकता है, लेकिन इसके लिए कुल राशि का 50 प्रतिशत एडवांस देना होगा.आरोपी की बातों में आकर महिला ने 54,000 रुपये एक बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए. यह खाता हिमालया टूर के नाम से देहरादून स्थित बैंक में बताया गया था. पैसे ट्रांसफर करने के बाद आरोपी ने न तो बुकिंग कन्फर्म की और न ही महिला के कॉल या मैसेज का जवाब दिया. जब महिला को ठगी का एहसास हुआ, तो उसने तुरंत पुलिस से पूरे मामले की शिकायत की.पुलिस ने लोगों से अपील की है कि धार्मिक यात्रा या टूर पैकेज बुक करते समय केवल आधिकारिक वेबसाइट या विश्वसनीय एजेंसियों का ही सहारा लें. सोशल मीडिया पर मिलने वाले ऑफर्स पर बिना जांच के भरोसा करना भारी पड़ सकता है.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com