नागपुर :- अक्षय्य तृतीया के पावन पर्व पर रविवार दि. १९ अप्रैल को प्रातः सेन्ट्रल एवेन्यू रोड दोसर वैश्य चौक, लोहारपुरा नागपुर स्थित मंदिर में अभिषेक, पूजन, आरती पश्चात भक्तों के लिए खोल दिये गये, इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, समाजसेवी रामस्वरूप सारडा, नगरसेवक दीपक पटेल, मनोनीत नगरसेवक अतुल कोटेचा, अश्विनी गुप्ता, ब्रजभूषण शुक्ला, संतोष सिंग, गुरुदीपसिंग अरोरा, प्रदीप गुप्ता, रविन्द्र कान्होरिया, निरज गुप्ता, नगरसेवीका श्रीमती प्रमिला गौर, पूर्व नगरसेवक मुन्नालाल गौर, रवि मिश्रा आदि की प्रमुख उपस्थित रही।
धर्म ध्वजा का पुजन श्री पोद्दारेश्वर राम मंदिर के प्रबंध ट्रस्टी पुनित रामकृष्ण पोद्दार के हस्ते किया गया, भगवान श्री बद्रीविशाल का अभिषेक, पूजन पं. उमेश तिवारी ने किया।दिन भर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु राहुल बहोरिया, अवि इंगले, अजय श्रीवास, डॉ रविकांत भारद्वाज, पार्थ इंगले, आदित्य शुक्ला ने अथक प्रयास किया।



