– गौमाता सन्मान यात्रा
अमरावती :- श्री महाकाली माता शक्तिपीठ प्रतिष्ठान, अमरावती क्रांति दल हिंदू सुरक्षा सेवा संघ, महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष के नाते, नरेंद्र मोदी विचार मंच एवं अंतरराष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री के रूप में, डॉ. श्री 1008 महाशक्ति पीठाधीश्वर शक्ति महाराज एवं उनके पूरे ग्रुप द्वारा 27 अप्रैल को गौ सम्मान यात्रा निकाली गई तथा गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा मिलने (गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किया जाना चाहिए) के संबंध में हमने भारत देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को निवेदन किया है। साथ ही हमारे देश के प्रधानमंत्री को भी निवेदन किया है । तथा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को भी निवेदन किया है। इसके अलावा अमरावती जिले के अधिकारी एवं तहसीलदार को भी निवेदन प्रस्तुत किया गया है। हम अमरावती शहर की सभी नारी शक्ति, सभी माता-पिता तथा सभी साधु-संतों के साथ मिलकर विनम्र निवेदन करते हैं कि हमारे इस निवेदन को स्वीकार करें और हमारी गौ माता को जल्द से जल्द राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाए। यह आप सभी से हमारा विनम्र निवेदन है।