spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

भीम सेना द्वारा 13 मई को मुख्यमंत्री के सचिवालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर आंदोलन का आयोजन

– नागपुर शहर में अवैध रूप से संचालित हुक्का पार्लरों को स्थायी रूप से बंद करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री सचिवालय, सिविल लाइन नागपुर पर भीम सेना द्वारा आंदोलन आयोजन

नागपुर शहर में अवैध रूप से संचालित हुक्का पार्लरों के कारण विद्यार्थी, युवा वर्ग एवं समाज का भविष्य गंभीर संकट में पड़ता जा रहा है। नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के कारण युवाओं में अपराध, हिंसा एवं सामाजिक असंतुलन तेजी से बढ़ रहा है। इस गंभीर विषय को लेकर भीम सेना द्वारा समय-समय पर शासन एवं प्रशासन को अनेक निवेदन देकर कठोर एवं स्थायी कार्रवाई की मांग की गई है।

भीम सेना द्वारा मुख्यमंत्री महाराष्ट्र राज्य, मुख्यमंत्री सचिवालय सिविल लाइन नागपुर, केंद्रीयमंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, पूर्व जिलाधिकारी प्रवीण इटणकर, वर्तमान जिलाधिकारी कुमार आशीर्वाद तथा नागपुर पुलिस आयुक्त महोदय को कई बार लिखित निवेदन देकर नागपुर शहर में चल रहे अवैध हुक्का पार्लरों को पूर्णतः बंद करने की मांग की गई है।

परंतु अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति यह है कि माननीय जिलाधिकारी कार्यालय को दिए गए निवेदन केवल पुलिस विभाग को अग्रेषित कर दिए जाते हैं और उसके बाद प्रशासन अपनी जिम्मेदारी से मुक्त हो जाता है। भीम सेना का स्पष्ट आरोप है कि जिलाधिकारी कार्यालय केवल “पोस्टमैन” की भूमिका निभाता दिखाई दे रहा है, जबकि नागपुर शहर में खुलेआम अवैध हुक्का पार्लर संचालित हो रहे हैं।

आज नागपुर शहर में क्यूबा, WTF, 9 Lounge, Sosa, लाउंज, Million Dollar, NIBAS, कोलाबा, तमाशा, Heritage Hotel सदर सहित अनेक होटलों एवं प्रतिष्ठानों में खुलेआम हुक्का पार्लर संचालित किए जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन इन अवैध हुक्का पार्लरों को स्थायी रूप से बंद करने में पूर्णतः असफल साबित हुआ है। कार्रवाई के नाम पर केवल औपचारिक खानापूर्ति की जाती है और कुछ ही घंटों बाद पुनः वही हुक्का पार्लर शुरू हो जाते हैं।

यह स्थिति तब और अधिक गंभीर हो जाती है जब माननीय केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी तथा महाराष्ट्र के  मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा स्पष्ट निर्देश जारी किए जा चुके हैं कि नागपुर शहर में एक भी अवैध हुक्का पार्लर संचालित नहीं होना चाहिए। इसके बावजूद इन आदेशों का प्रभावी पालन नहीं होना प्रशासन एवं पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है।

नागपुर की पीड़ित जनता, पालक वर्ग एवं भीम सेना के महिला-पुरुष कार्यकर्ताओं में इस विषय को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। इसी के विरोध में बुधवार दिनांक 13 मई 2026 को दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सचिवालय, सिविल लाइन नागपुर के मुख्य प्रवेश द्वार के समक्ष भीम सेना द्वारा भव्य आंदोलन एवं नारे प्रदर्शन आयोजित किया गया है । यह आंदोलन भीम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीधर साळवे के नेतृत्व में संपन्न होगा, जिसमें लगभग 1000 महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता सहभागी होंगे। आंदोलन के दौरान बैनर, नीले झंडे एवं ई-रिक्शा पर लाउडस्पीकर लगाकर जोरदार नारे-निदर्शने किए जाएंगे तथा शासन-प्रशासन का ध्यान नागपुर शहर में बढ़ते नशे एवं अवैध हुक्का पार्लरों की ओर आकर्षित किया जाएगा।

भीम सेना की प्रमुख मांगें :

▪️ नागपुर जिले के सभी अवैध हुक्का पार्लरों को तत्काल प्रभाव से पूर्णतः एवं स्थायी रूप से बंद किया जाए।

▪️ संबंधित संचालकों, होटल मालिकों एवं संरक्षण देने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

▪️ कार्रवाई के बाद पुनः हुक्का पार्लर शुरू होने से रोकने हेतु स्थायी निगरानी व्यवस्था लागू की जाए।

▪️ युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे से बचाने हेतु विशेष अभियान चलाया जाए।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.