spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

आरक्षित वार्डों से जीतने पर जाति की पड़ताल हुई शुरू

– 11 पार्षदों को भेजा गया नोटिस

चंद्रपुर :- चंद्रपुर शहर महानगर पालिका प्रशासन ने शहर मनपा चुनाव में आरक्षित वार्डों से से जीते 11 नगरसेवकों को नोटिस जारी किया है. अपना जाति पड़ताल प्रमाणपत्र (सीवीसी) जिन नगरसेवकों ने जमा नहीं किया है, उन्हे यह नोटिस भेजा गया है. उधर नोटिस मिलते ही 4 नगरसेवकों ने अपना जाति पड़ताल प्रमाणपत्र जमा कर दिया. परंतु, 7 पार्षदों ने अभी तक अपना प्रमाणपत्र जमा नहीं किए जाने की खबर है. चंद्रपुर शहर महानगर पालिका का तीसरा आम चुनाव पिछले जनवरी में हुआ था. 17 प्रभागों के 66 नगरसेवकों के लिए हुए इस चुनाव में 49 नगरसेवक पहली बार चुने गए हैं. 66 नगरसेवकों में से 13 (7 महिलाएं) अनुसूचित जाति प्रवर्ग से, 5 (3 महिलाएं) अनुसूचित जनजाति प्रवर्ग से, 17 (9 महिलाएं) नागरिकों के पिछडा प्रवर्ग से और 31 (14 महिलाएं) नगरसेवक सामान्य प्रवर्ग से हैं. चुनाव में कई लोगों ने अपना जाति पडताल प्रमाणपत्र जमा नहीं किया था. नियमों के मुताबिक, आरक्षित प्रवर्ग से चुने गए प्रत्याशियों को चुनाव खत्म होने के 6 महीने के अंदर अपना जाति पड़ताल प्रमाणपत्र जमा करना जरूरी है. इसी नियम के आधार पर चंद्रपुर शहर मनपा के चुनाव विभाग ने 11 नगरसेवकों को नोटिस जारी किया है.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.