अमरावती :- चंदुर रेलवे पुलिस ने मालखेड में लाई जा रही गांजे की बडी खेप पकडकर आरोपी को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई में पुलिस ने 21.540 किलो गांजा कीमत 5 लाख 38 हजार 500 रूपए व वाहन ऐसा कुल 6 लाख 8 हजार 500 रूपए का माल जब्त किया. यह गांजा कहां से लाया गया, इसकी पुलिस जांच कर रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार चांदूर रेलवे पुलिस को जानकारी मिली थी कि मालखेड ग्राम क्षेत्र में एक व्यक्ति भारी मात्रा में गांजा लेकर आने वाला है. सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी अजय आकरे के नेतृत्व में पुलिस स्टाफ, सरकारी पंचों, राजपत्रित अधिकारी, वजन-माप अधिकारी और फोटोग्राफर के साथ एक विशेष टीम तैयार की गई. इस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अंजनगांव बारी से मालखेड रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति मोटरसाइकिल (क्र.एमएच27/बीयू 3598) पर सफेद रंग की प्लास्टिक की बोरी लेकर संदेहास्पद स्थिति में आता हुआ दिखाई दिया. पुलिस ने जब उसे रोककर पूछताछ की, तो उसने अपना नाम शहदुल्ला खान अब्दुल्ला खान (65, नई बस्ती, बडनेरा, अमरावती) बताया.
21.540 किलो गांजे की बड़ी खेप पकड़ी
Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.