spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

अनैतिक संबंधों से तंग होकर पति ने कर ली आत्महत्या

– पुलिस ने पत्नी पर दर्ज किया मामला

नागपुर :- वाड़ी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया है. जांच में पत्नी के अनैतिक संबंधों के तनाव में आत्महत्या किए जाने की जानकारी सामने आई. आरोपी रघुपतिनगर, वाड़ी निवासी पूजा मनीष देशभ्रतार (30) बताई गई. पूजा के पति मनीष देवानंद देशभ्रतार (34) ने विगत 20 अप्रैल को अपने घर में सीलिंग फैन से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली थी. पुलिस ने मनीष की मां कविता देशभ्रतार (56) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है. जानकारी के अनुसार मनीष और पूजा एक दूसरे से प्रेम करते थे. दोनों परिजनों के खिलाफ जाकर 12 वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था. उन्हें 2 बच्चे भी हैं. पिछले कुछ समय से पूजा हमेशा फोन पर अलग-अलग लोगों के साथ बातचीत करती थी. सवाल करने पर मनीष और पूजा का विवाद भी होता था. इस वजह से मनीष परेशान था. पूजा विगत 14 मार्च को प्रणय नामक युवक के साथ घर से चली गई. मनीष ने जांच-पड़ताल की और उसे विजयवाड़ा से वापस नागपुर ले आया. इसके बाद भी पूजा अपने मायके चली गई. वह दोनों बच्चों की जिम्मेदारी लेने के लिए भी तैयार नहीं थी. इस वजह से मनीष हमेशा तनाव में रहता था. बार-बार पूजा को घर लौटने के लिए कहा लेकिन वह नहीं आई. आखिर तनाव में आकर मनीष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.