spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

पटना-गंगा में 15 लोगों से भरी नाव डूबी, 3 मौतें :4 लोग लापता

– ज्‍यादातर मह‍िला और बच्‍च‍ियां थीं

पटना :- आज गुरुवार सुबह लगभग 5 बजे गंगा नदी में नाव पलट गई, ज‍िसमें 15 से 16 लोग थे. 3 लोगों की मौत की सूचना है और 7 लापता है. ज्‍यादातर मह‍िला और बच्‍च‍ियां थीं. मृतकों की पहचान लीला देवी (40), काशी कुमार (15) और श्रवण महतो (36) के तौर पर हुई है. नाव में सवार सभी लोग बाढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत मासूमगंज बिंद टोली के रहने वाले थे.

सभी गंगा पार दियारा से छोटी नाव पर सब्जी लादकर उमानाथ मंदिर घाट लौट रहे थे, इस दौरान अचानक हादसा हो गया. लोग रोज सुबह नाव पर सब्जी लादकर उमानाथ मंदिर में ले जाकर बेचते थे.

गगां नदी में डूबे लोगों की लाश बाहर निकाली गई तो परिजन दहाड़ मारकर राेने लगे. आसपास के लोगों ने उन्हें संभाला और ढांढस बंधाया. पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. एसडीपीओ रामकृष्ण ने बताया कि नाव पलटने की सूचना पर पुल‍िस तुरंत मौके पर पहुंची. तेज हवा की वजह नाव पलटी है. उन्होंने आगे बताया क‍ि एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर भेजी जा रही है. लापता लोगों का पता लगाया जा रहा है.

जिलाधिकारी त्याग राजन ने बताया कि गुरुवार सुबह उमानाथ गंगा घाट से दियारा जा रही नाव पलट गई, जिसमें 14 लोग सवार थे. 7 लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया, और सात लोग डूब गए, जिसमें से 3 की लाश बाहर निकल ली गई है. 4 की तलाश जारी है.

हादसे के कारणों को लेकर प्रारंभिक जानकारियां सामने आ रही हैं. एसडीपीओ रामकृष्ण ने बताया कि शुरुआती तौर पर क्षमता से अधिक वजन (ओवरलोडिंग) और अचानक चली तेज हवा के कारण नाव के असंतुलित होकर पलटने की बात सामने आ रही है. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि दुर्घटना के असली कारणों की पूरी जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.