spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

एनएमआरडीए क्षेत्र में दौड़ेंगी मनपा की बसें

– आयुक्त ने दिए ‘फाइनेंशियल मॉडल’ तैयार करने के निर्देश

नागपुर :- महानगरपालिका की बस सेवा का जल्द ही एनएमआरडीए सीमा में विस्तार होने जा रहा है. बुधवार को मनपा मुख्यालय के आयुक्त सभा कक्ष में परिवहन विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए मनपा आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर ने अधिकारियों को एनएमआरडीए क्षेत्र में बस सेवा संचालित करने के लिए एक विस्तृत ‘फाइनेंशियल मॉडल’ तैयार करने के सख्त निर्देश दिए हैं.

7 नए मार्गों पर दौड़ेंगी बसें, खर्च और आय का मांगा ब्योरा बैठक के दौरान आयुक्त डॉ. विपिन इटनकर ने स्पष्ट किया कि एनएमआरडीए सीमा के अंतर्गत 7 मार्गों पर मनपा की बसें चलाई जाएंगी. इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बसें सटीक रूप से किन मार्गों पर चलेंगी, प्रत्येक बस के संचालन पर कितना खर्च आएगा और उससे कितनी आय प्राप्त होगी, इसका

बैठक में केवल नए मार्गों पर ही नहीं बल्कि परिवहन विभाग के कई लंबित कार्यों पर भी विस्तार से मंथन हुआ. इनमें खापरी डिपो में मिहान की जमीन का हस्तांतरण और ‘पीएम ई-बस’ योजना के तहत खापरी डिपो तथा वाठोडा बस डिपो में चल रहे विभिन्न निर्माण व स्थापत्य कार्यों की प्रगति की समीक्षा शामिल थी. भविष्य के सुचारु संचालन के लिए आयुक्त ने मनपा के अतिरिक्त आयुक्त अंकित के मार्गदर्शन में एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने को कहा है. इस रिपोर्ट में बस डिपो, ऑपरेटरों, कैफो, राज्य सरकार, महावितरण और एमएसआरटीसी से जुड़े सभी लंबित मामलों, उनके संभावित समाधान, विकास कार्यों और भविष्य में किए जाने वाले नये उपायों का पूरा खाका अगली बैठक में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है.

पूरा विस्तृत ब्योरा अगली बैठक में पेश किया जाए. उच्च स्तरीय बैठक में मनपा के अतिरिक्त आयुक्त अंकित, उपायुक्त राजेश भगत, कार्यकारी अभियंता अल्पना पाटणे, अजय पझारे, परिवहन प्रशासनिक अधिकारी योगेश लुंगे, ऑपरेशंस मैनेजर राजीव घाटोले, प्रशासनिक नागूलवार, एनएमआरडीए के अधीक्षक अभियंता, एमएसआरटीसी की विभागीय यातायात अधिकारी रंजना घोडमारे, महावितरण के परांजपे और ‘चलो मोबिलिटी प्रा.लि.’ सहित अन्य बस ऑपरेटर भी प्रमुखता से उपस्थित थे.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.