– आंधी-बारिश से 48 लोगों की मौत…पंजाब-मध्य प्रदेश में गिरे ओले
नई दिल्ली :- देशभर में पड़ रही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के बीच दर्जनभर राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं बिहार में पिछले 24 घंटे में आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 17 लोगों की मौत हुई है। पटना में बारिश के चलते 4 फ्लाइट डायवर्ट की गईं, जबकि 18 फ्लाइट लेट रहीं। इससे 500 से ज्यादा यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रदेश के 25 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इधर, उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में आंधी-तूफान की वजह से 31 लोगों की मौत हो गई है। सहारनपुर में भारी बारिश के बाद पहाड़ी से तेज बहाव के साथ पानी नीचे आ गया। इससे इनोवा-ट्रैक्टर समेत 10 गाड़ियां बह गईं। पूरे देश में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं मध्य प्रदेश में नौतपा के बीच मौसम ने अचानक करवट ली है। शनिवार सुबह रतलाम, झाबुआ, धार समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। झमाझम बारिश ने सड़कों को तरबतर कर दिया। देवास में तो ओले भी गिरे। लगातार पड़ रही भीषण गर्मी के बीच बारिश से लोगों को राहत मिली और तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने बताया कि मानसून अगले छह दिनों में केरलम पहुंच जाएगा। हालांकि विभाग ने इस साल मानसून के सामान्य से कमजोर रहने का अनुमान भी जताया है। जून से सितंबर तक देश में औसतन सामान्य से कम बारिश हो सकती है। इस बार मानसून सीजन में 78 सेंटीमीटर बारिश होने का अनुमान है। देश में सामान्य मानसूनी बारिश का औसत 87 सेंटीमीटर माना जाता है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया है. एसडीएम ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. प्रशासन की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए हुए हैं.राजस्थान में आज यानी शनिवार को कई जिलों में आंधी के साथ ओले गिरे। एक दिन पहले चूरू, हनुमानगढ़, बीकानेर, सीकर समेत 9 जिलों में तापमान 10 डिग्री तक गिर गया। पंजाब के पठानकोट में शनिवार सुबह ओले गिरे हैं। वहीं, मोहाली में तेज बारिश हुई।
31 मई: हिमाचल प्रदेश के 10 जिलों में आंधी, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। 4 जून तक बारिश जारी रहने का अनुमान है। उत्तराखंड में भी हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान है।
01 जून: बिहार में 80 से 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली आंधी और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। तमिलनाडु में भी बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है।
प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
एडीएम वित्त एवं राजस्व कुमार धर्मेंद्र ने बताया कि मौसम विभाग की चेतावनी के बाद पहले ही अलर्ट जारी कर दिया गया था. उन्होंने जिलेवासियों से सतर्क रहने और किसी भी समस्या की सूचना तुरंत प्रशासन को देने की अपील की है.उन्होंने बताया कि जहां-जहां पेड़ गिरे हैं, वहां रास्ते खुलवाने का काम किया जा रहा है. बिजली आपूर्ति भी दुरुस्त कराई जा रही है. राजस्व और आपदा विभाग की टीमें फील्ड में मौजूद हैं और हालात पर नजर रखी जा रही है.



