spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

‘मैं तुम्हें भूल जाऊंगा नागपुर!..ये हो नहीं सकता’

– ’अभिनेता सुनील शेट्टी ने नागपुर वासियों को दिया फिटनेस का मंत्र’

नागपुर :- ‘मैं तुम्हें भूल जाऊंगा नागपुर!…ये मुमकिन नहीं है, मैं तुम्हें भूल नहीं सकता’… अपने इस मशहूर डायलॉग के साथ अभिनेता सुनील शेट्टी ने खासदार खेल महोत्सव के उद्घाटन समारोह में नागपुर वासियों से अपना जुड़ाव जताया। हजारों खेलप्रेमियों की मौजूदगी में रविवार की सुबह यशवंत स्टेडियम में खासदार्र खेल महोत्सव का भव्य उद्घाटन किया गया.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कार्यक्रम की शुरुआत की और पूर्व विधायक संदीप जोशी के मार्गदर्शन में ‘खेलो नागपुर खेलो’ की अवधारणा पर आधारित मप्र खेल महोत्सव का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, महापौर नीता ठाकरे, राज्य मंत्री डॉ. पंकज भोयर, सांसद मायाताई इवनाते, पूर्व महापौर दयाशंकर तिवारी, अंतराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी रितिका ठक्कर, मनपा खेल अधिकारी पीयूष अंबुलकर मौजूद थे.

इस मौके पर मार्गदर्शन करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा कि, नागपुर शहर ने मुझे हमेशा प्यार दिया है. आज का खेल महोत्सव देखकर मुझे गर्व हो रहा है. स्वास्थ्य ही असली दौलत है. सभी को खेल को जिंंदगी का हिस्सा बनाना चाहिए. उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और मैदान में आकर फिटनेस का मंत्र देने की अपील की.

अपने मागदर्शन में नितिन गडकरी ने सांसद खेल महोत्सव के बारे में जानकारी दी और सुनील शेट्टी से फिटनेस के बारे में मिली जानकारी को फॉलो करने की अपील की. पूर्व विधायक संदीप जोशी ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी.

कार्यक्रम की शुरुआत रितिका ठक्कर के ध्वज फहराने से हुई. संदीप जोशी ने कहा कि इस महोत्सव में 18 खेलों में 5,45० मैच होंगे, जिससे 23,8०० खिलाडिय़ों को एक मंच मिलेगा.

84 साल के हंसराj बालपांडे ‘रन नागपुर रन’ और फन रन कॉम्पिटिशन में सबसे उम्रदराज प्रतिस्पर्धी बने. देवश्री बावनकर, ओम प्रकाश खोबरागड़े और हिमांश कुजरकर ने फैंसी डे्रस कैटेगरी में इनाम जीते. सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया.

खासदार खेल महोत्सव में ‘रन नागपुर रन’ के लकी ड्रॉ में, आर्या देवांगन ने बजाज चेतक स्कूटर जीता, जबकि प्रथमेश नंदनवार और दर्शिका भातकुलकर ने ईवी मोटरसाइकिल जीती. इसके अलावा, कु. रंजना मेटकर, संदीप वैद्य, ज्ञानेश्वर नाकाड़े ने स्पोर्ट्स साइकिल जीती, जबकि खुशी निखारे, गिवेंद्र चौधरी, भावना सखारकर और अवनीश घाटभांडे ने स्पोर्ट्स शूज जीते.

Popular Articles