spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

नदियों ने निगली 5 जिंदगियां: नहाने गए थे, लौटे नहीं घर…

– डूबने से 2 सगे भाइयों की भी दर्दनाक मौत

बाराबंकी :- उत्तर प्रदेश के सोनभद्र और बाराबंकी जिलों में अलग-अलग घटनाओं में नदियों में नहाते वक्त डूबने से दो सगे भाइयों समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सोनभद्र के अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि चोपन थानाक्षेत्र के मीतापुर गांव में सोन नदी में नहाते समय डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गयी। उन्होंने घटना में मृत बच्चों के परिजनों के हवाले से बताया कि शादी के बाद चौथी की रस्म पूरी करने के लिए परिजन और रिश्तेदार सोन नदी के तट पर इकट्ठा हुए थे तथा इसी दौरान उनमें से कुछ महिलायें नदी में नहाने चली गयी।

कुमार ने बताया कि महिलाओं के साथ बोलबम (16) और दीपक (15) भी नदी में नहाने उतरे लेकिन गहरे पानी में चले जाने की वजह से वे डूब गये और उनकी मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि इस दौरान पुलिस को पास में ही संदीप नामक 18 वर्षीय युवक के भी नदी डूबने की सूचना मिली।भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉक्टर धर्मवीर तिवारी ने आरोप लगाया कि अवैध तरीक़े से बड़ी-बड़ी मशीनों के माध्यम से खनन होने के कारण नदी के तल में स्थान स्थान पर गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिनके कारण नदी में नहाते समय गहराई का अंदाजा नहीं हो पाता एवं लोग डूब जाते हैं।

घटनास्थल पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि शासन पीड़ित परिवारों के साथ है तथा उनकी हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने बताया कि शवों को खोजने के लिए राज्य आपदा राहत बल की टीम को बुलाया गया है और जल्द ही सभी शवों को बरामद कर लिया जाएगा।

बाराबंकी से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक जिले के हैदरगढ़ में अवसानेश्वर मन्दिर धाम में गोमती नदी में स्नान करने उतरे दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि लोनीकटरा थाना क्षेत्र के बुधनापुर गांव के अशोक कुमार पांडेय के पुत्र ऋतिक पांडेय उर्फ हनी (14) तथा गजेंद्र पांडेय (18) सुबह साढ़े नौ बजे अवसानेश्वर धाम दर्शन करने आए थे।

उन्होंने बताया कि इसी दौरान हनी गोमती नदी में नहाने के दौरान डूबने लगा। सूत्रों ने बताया कि छोटे भाई को डूबता देख कर हैप्पी भी उसे बचाने के लिये नदी में कूद गया लेकिन वह भी डूब गया। उन्होंने बताया कि हनी को कुछ ही देर में गोताखोरों ने बाहर निकाल लिया लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी, वहीं हैप्पी का शव देर से बरामद हो सका। प्रभारी निरीक्षक अनिल पांडेय ने बताया कि दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.