spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

दोपहर तक बरसे, फिर थमे बादल

– तापमान में आई गिरावट

नागपुर :-  गत 3 दिनों से लगातार लगी झड़ी अंतत: चौथे दिन गुरुवार को दोपहर थम गई। गुरुवार को भी सुबह से ही हल्की बारिश हो रही थी। कभी रिमझिम तो कभी हल्की बारिश का सिलसिला दोपहर तक जारी रहा। उसके बाद बादलों ने आराम फरमाया। मौसम विभाग ने सुबह 8.30 से शाम 5.30 बजे तक सिटी में 9.0 मिमी बारिश दर्ज की। इसके पूर्व बुधवार की सुबह से गुरुवार की सुबह 8.30 बजे तक सिटी में 8.9 मिमी बारिश हुई थी। लगातार बारिश के चलते सिटी के तापमान में भी कमी आ गई। गुरुवार को सिटी का अधिकतम तापमान 27.4 डिसे दर्ज किया गया जो औसत से 3.3 डिग्री कम रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 21.6 डिसे दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम रहा। शुक्रवार सुबह से ही आसमान साफ रहा और धूप निकल आई, जिससे लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की।

29 तक रोज बारिश

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि जिले सहित सिटी में 29 जुलाई तक रोज ही हल्की बारिश होगी। इस दौरान सिटी का अधिकतम तापमान 29 से 32 डिसे और न्यूनतम तापमान के 22 से 24 डिसे तक बने रहने के संकेत विभाग ने दिये हैं।

Popular Articles