spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

सीसीटीएनएस’ बना तेलंगाना मर्डर मिस्ट्री का सुराग

– नागपुर पुलिस ने कराई एक साल बाद अज्ञात शव की पहचान

नागपुर :- तेलंगाना के मंचेरियल थाना क्षेत्र में दर्ज एक सनसनीखेज हत्या के मामले में करीब एक वर्ष से अज्ञात पड़े शव की पहचान नागपुर पुलिस की सतर्कता और सीसीटीएनएस प्रणाली की मदद से हो गई। नंदनवन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मृतक के परिजनों का पता चल सका, जिसके बाद तेलंगाना पुलिस ने नागपुर पुलिस का आभार माना।

जानकारी के अनुसार, 30 जुलाई को मंचेरियल पुलिस स्टेशन (तेलंगाना) के पुलिस हेड कॉन्स्टेबल ई. उपेंद्र और आर. तिरुपति वर्ष 2025 में दर्ज हत्या के मामले में मिले अज्ञात शव की पहचान के लिए नागपुर पहुंचे थे। नंदनवन पुलिस थाने में उन्होंने शव की सर्च पत्रिका दिखाई, जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने सीसीटीएनएस पोर्टल पर गुमशुदगी के मामलों की जांच शुरू की। जांच के दौरान शव के हाथ पर गुदे ‘भरत’ नाम और खासदार क्रीडा महोत्सव चक दे पहने टी-शर्ट सहित उपलब्ध सुरागों के आधार पर वर्ष 2025 और 2026 के मिसिंग रिकॉर्ड खंगाले गए। इसी दौरान वाठोडा थाने में दर्ज गुमशुदगी प्रकरण में लापता युवक भरत दिनेश नायक (27) का रिकॉर्ड सामने आया, जिसका चेहरा अज्ञात शव से काफी हद तक मेल खाता मिला।

मृतक के पिता ने की शिनाख्त

इसके बाद नंदनवन पुलिस ने वाठोडा पुलिस के माध्यम से मृतक के पिता दिनेश नायक को बुलाया। उन्हें शव की फोटो दिखाई, जिसे देखकर उन्होंने शव की पहचान अपने बेटे भरत के रूप में की। उन्होंने बताया कि उनका बेटा करीब एक वर्ष पहले घर से चला गया था और तब से लापता था। पहचान की पुष्टि होने के बाद मृतक के परिजनों को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए तेलंगाना रवाना होने की जानकारी दी गई। वहीं, मंचेरियल पुलिस ने अज्ञात शव की पहचान कराने में महत्वपूर्ण सहयोग के लिए नागपुर पुलिस और नंदनवन पुलिस का विशेष आभार व्यक्त किया। नंदनवन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कैलास देशमाने ने बताया कि सीसीटीएनएस प्रणाली और विभिन्न थानों के बीच बेहतर समन्वय के कारण यह महत्वपूर्ण सफलता मिली, जिससे एक साल पुरानी मर्डर मिस्ट्री की अहम कड़ी सुलझाने में मदद मिली।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.