सचिन चौरसिया, रामटेक :- आज के दौर में पर्यावरण संरक्षण महज एक चर्चा का विषय नहीं है, बल्कि यह हमारी आने वाली पीढ़ियों के अस्तित्व से जुड़ा सवाल है। जब जलवायु परिवर्तन, वायु और जल प्रदूषण, वनों की कटाई, जैव विविधता का संकट और प्राकृतिक आपदाओं का सिलसिला तेज हो चुका है। हम अपने पर्यावरण की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाएं, ताकि भविष्य सुरक्षित रहे। पर्यावरण संरक्षण से तात्पर्य ऐसे विकास से हैं जिसमें प्राकृतिक संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग तथा उनका नवीनीकरण बाधित न हो। पर्यावरण संरक्षण का लक्ष्य है ‘‘विनाशरहित विकास’’। आज पर्यावरण का संरक्षण और सतत् विकास आवश्यक हो गया है। पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार या संस्थाओं की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। पर्यावरण संरक्षण संदेश देते हुए कटकमवार लेआउट, स्वामी विवेकानंद वॉर्ड, रामटेक परिसर में वन महोत्सव के अवसर पर न. पा. पार्षद कविता मुलमुले और अरविंद सहकारी बँक रामटेक इनके संयुक्त विद्यमानसे वृक्षारोपण कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। इस दौरान कटकमवार लेआउट परिसर विभिन्न प्रजातीयों पौधे लगाए गये। एसडीएम रामटेक प्रियेश महाजन, नगराध्यक्ष रामटेक बिकेंद्र महाजन, तहसीलदार रमेश कोळपे, न. प. रामटेक मुख्याधिकारी पल्लवी राऊत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय मुलमुले, पूर्व नगराध्यक्ष दिलीप देशमुख, न. पं. उपाध्यक्ष आलोक मानकर, न. पा. पार्षद कविता मुलमुले, अरविंद सहकारी बैंक प्रबंधक सुमन दुबे ने पौधे लगाए। इस अवसर पर भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं वार्ड के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।








