spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

क्लोरीन गैस रिसाव के दौरान OCW ने आपातकालीन कार्रवाई में किया महत्वपूर्ण सहयोग

– सामाजिक जिम्मेदारी और सामुदायिक सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता

नागपुर :- महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण (MJP) द्वारा संचालित नागपुर के गोधनी स्थित 6 MLD जलशुद्धिकरण संयंत्र (WTP) में 23 अगस्त की रात क्लोरीन गैस का रिसाव हुआ। 900 किलोग्राम क्षमता वाले स्टैंडबाय क्लोरीन टोनर से हुए रिसाव के कारण करीब 72 ग्रामीणों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। नागपुर पुलिस, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य निदेशालय (DISH) की टीम ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। हालांकि, क्लोरीन के घने धुएं के कारण रिसाव के स्रोत तक सुरक्षित रूप से पहुंचना चुनौतीपूर्ण था।

करीब 2:00 बजे, मानकापुर पुलिस और DISH ने ऑरेंज सिटी वॉटर (OCW) से तकनीकी सहायता मांगी। OCW की प्रशिक्षित टीम करीब 2:15 बजे घटनास्थल पर पहुंची और NDRF तथा NMC अग्निशमन दल के साथ मिलकर रिसाव के स्रोत की पहचान एवं उसे नियंत्रित करने में सहयोग किया।

‘सेल्फ-कंटेन्ड ब्रीदिंग ॲपरेटस’ (SCBA) के साथ OCW के दो अनुभवी क्लोरीन ऑपरेटर NDRF जवानों के साथ प्रभावित क्षेत्र में गए और रिसाव के स्रोत की पहचान में सहायता की। इसके बाद क्लोरीन के प्रभाव को नियंत्रित करने के लिए गोरेवाड़ा WTP से कॉस्टिक सोडा (NaOH) मंगाकर न्यूट्रलाइजेशन टैंक तैयार किया गया। टोनर को टैंक में डुबोने के बाद क्लोरीन का रिसाव सफलतापूर्वक रोक दिया गया।

करीब 4:00 बजे तक स्थिति नियंत्रण में आ गई और आगे के जोखिम को कम करने के लिए आवश्यक एहतियाती कदम उठाए गए।

सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति ओसीडब्ल्यू की प्रतिबद्धता

इस घटना ने रासायनिक आपात स्थितियों से निपटने में समन्वित प्रयास और विशेष तकनीकी विशेषज्ञता के महत्व को रेखांकित किया। ओसीडब्ल्यू की समय पर उपलब्ध कराई गई तकनीकी सहायता और प्रशिक्षित कर्मियों ने NDRF, NMC अग्निशमन दल, DISH तथा पुलिस प्रशासन के प्रयासों से रिसाव को रोकने में मदद की।

यह पहल सामुदायिक सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति OCW की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, विशेषकर ऐसी आपात परिस्थितियों में जहां विशेष तकनीकी सहायता की आवश्यकता होती है।

Popular Articles