spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

अज्ञात वाहन से टक्कर में एक की मौत और एक घायल

रामटेक :- नागपुर-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 4.30 बजे मनसर इलाके के एक युवक की मोपेड को एक अज्ञात वाहन ने फ्लाईओवर पर टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृत युवक की पहचान नागपुर निवासी आशीष साहनी (26) के रूप में हुई है। जबकि शेषमणी निषाद (25) गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, आशीष साहनी और शेषमणी निषाद नागपुर से सराका बोरडा स्थित अपने दादा के घर मोपेड क्रमांक एमएच 40/ एए 4325 पर जा रहे थे, तभी मनसर के फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोपेड को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आशीष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शेषमणी गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद अज्ञात आरोपी चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने आशीष को मृत घोषित किया। मृतक आशीष के शव को पोस्टमार्टम के लिए रामटेक उप-जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस अज्ञात आरोपी वाहन चालक की तलाश कर रही है और रामटेक एवं मनसर पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच की जा रही है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.