200वां श्री हनुमान चालीसा पाठ संपन्न

0
0

नागपुर :- वेद फाउंडेशन नागपुर द्वारा संचालित प्रतिदिन सुबह 8 से 8:30 बजे तक श्री हनुमान चालीसा पाठ अभियान का 200वां कार्यक्रम श्री शिव हनुमान मंदिर, मस्तराम बाबा समाधि स्थल, पीसीएमटी वर्कशॉप, पुराना काटोल नाका चौक में श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित गुरुप्रसाद शुक्ला, कुणाल कृपलानी एवं संस्था अध्यक्ष खेमराज दमाहे द्वारा श्री हनुमान जी महाराज का माल्यार्पण, पूजन एवं मंत्र जाप के साथ की गई।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में हनुमान भक्त उपस्थित रहे और सामूहिक रूप से श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया। वेद फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के 200 कार्यक्रम पूर्ण होने पर उपस्थित भक्तों में उत्साह का वातावरण रहा। संस्था अध्यक्ष खेमराज दमाहे ने बताया कि अभियान का अगला, 201वां श्री हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम तुमसर-चांदपुर में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी हनुमान भक्तों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर सामूहिक पाठ में सहभागी बनने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में पंडित रामचरित शुक्ला, अरविंद बरई, सोनू कटरे, पीतांबर निखार, जितेंद्र पटले, शैलेश दियेवार, सुनील बत्रा, अजय प्रजापति, मोरेश्वर मुटकुरे, सुजल शरणागत, उदयराज कुरील, संजय मिस्त्री, सुजल पर्वते, कुशाल पटले, कुशाल रामटेक, अंशु यादव, वेद दमाहे सहित बड़ी संख्या में हनुमान भक्त उपस्थित थे।