spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

लेफ्टिनेंट कमांडर जुई भोपे 79वें स्वतंत्रता दिवस परेड में

 

नागपुर १६ : नागपुर के भोपे परिवार की मिलिंद भोपे और  वर्षा भोपे की पुत्री, भारतीय नौसेना की अधिकारी तथा प्रहार समाज जागृति संस्था के माध्यम से नौसेना में अधिकारी पद पर चयनित हुई लेफ्टिनेंट कमांडर जुई भोपे को लाल किले पर होने वाली 79वें स्वतंत्रता दिवस परेड के लिए प्रधानमंत्री रक्षा दल की टुकड़ी की प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया था। पिछले वर्ष आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में भी उन्होंने नौसेना की झांकी का नेतृत्व किया था।

जुई ने 2015 में प्रहार संस्था से प्रशिक्षण प्राप्त कर नौसेना में प्रवेश किया था और वर्तमान में वह लेफ्टिनेंट कमांडर के पद पर कार्यरत हैं। जुई नागपुर के सोमलवार निकालस विद्यालय की पूर्व छात्रा हैं और उन्होंने रायसोनी इंजीनियरिंग कॉलेज से बी.ई. की डिग्री प्राप्त की है। स्वतंत्रता दिवस संचलन के लिए उनके चयन पर प्रहार समाज जागृति संस्था और नागपुरवासियों को उन पर गर्व है।

Popular Articles