मुंबई १९ : रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म थामा को लेकर लाइम लाइट में छाई हुई हैं। फिल्म में वह आयुष्मान खुराना के साथ रोमांस करती नजर आने वाली हैं।

फिल्म में उनके किरदार का नाम ताड़का है, रोशनी की किरण बनती दिखेगी। वहीं अपने फर्स्ट लुक में वह गाउन में नजर आ रही है। इस बीच उनके साड़ी लुक सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहे हैं।

रश्मिका मंदाना साड़ी में बेहद खूबसूरत लगती हैं। वहीं फैंस को भी उनका ये अंदाज काफी पसंद आता है।

अक्सर किसी न किसी इवेंट या त्योहार पर एक्ट्रेस का एथनिक सामने आ ही जाता है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होता है।

बात करें रश्मिका के काम की तो उनके पास पाइप लाइन में काफी सारी फिल्में है, जिन पर वह काम कर रही है और करने वाली हैं।

लेकिन हाल में वह थामा को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में उनका अंदेखा रूप लोगों को नजर आने वाला है।

फिल्म से स्टार्स के फर्स्ट लुक रिवील होने के बाद से फैंस में फिल्म के लिए एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।
@credit/source: money control




