केशवनगर विद्यालय को लायंस क्लब नागपुर की ओर से वाटर कूलर भेंट

0
88
 

नागपुर, २६ : केशव नगर माध्यमिक विद्यालय, केशव नगर जगनाडे चौक, नंदनवन नागपुर में लायंस क्लब ऑफ नागपुर की ओर से विद्यार्थियों के हित में सराहनीय पहल की गई। दिनांक 25 अगस्त 2025 को  राजेश जिंदल एवं जिंदल परिवार द्वारा विद्यालय को एक वाटर कूलर भेंट किया गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की ओर से अध्यक्ष  किशोर धाराशिवकर, उपाध्यक्ष  प्रकाश देशपांडे, कोषाध्यक्ष  अविनाश खडतकर तथा विद्यालय के प्राचार्य सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। लायंस क्लब की ओर से  राजेश भैया जिंदल, कुसुम भाभी जिंदल,  मंजू गर्ग उपस्थित रहीं। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिंदल परिवार ने विद्यालय को फल वितरण के लिए ₹5100 का योगदान दिया। इस अवसर पर लायंस क्लब ऑफ नागपुर के अध्यक्ष  निधिष सावरकर, कोषाध्यक्ष  रवि किशनपुरिया,  विनोद गुप्ता जूनियर,  सागर शिवहरे,  नीलिमा सावरकर सहित अन्य सदस्य भी मौजूद थे। विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों ने लायंस क्लब नागपुर एवं जिंदल परिवार के इस सामाजिक कार्य हेतु आभार व्यक्त किया।