नागपुर :- हुडकेश्वर थाना पुलिस ने महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत दर्ज मामले में पिछले आठ माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर शांतिनगर पुलिस के हवाले कर दिया है।
पुलिस के अनुसार, 25 जुलाई 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि शांति नगर थाना के अपराध क्रमांक 218/2025 में मकोका के तहत वांछित आरोपी तिरुपति बाबूराव भोगे (41 वर्ष), निवासी साईबाबा नगर चौक, शांति नगर, नागपुर शिवाजी नगर-नरसाला क्षेत्र में घूम रहा है।सूचना के आधार पर हुडकेश्वर पुलिस ने इलाके में जाल बिछाकर संदिग्ध को हिरासत में लिया। पूछताछ और पुलिस रिकॉर्ड की जांच में पुष्टि हुई कि आरोपी शांति नगर थाना में दर्ज मकोका प्रकरण में पिछले आठ महीने से फरार था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी तिरुपति बाबूराव भोगे को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए शांति नगर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त रश्मिता राव (परिमंडल-4) और सहायक पुलिस आयुक्त नरेंद्र हिवरे (अजनी विभाग) के मार्गदर्शन में हुडकेश्वर थाना प्रभारी अनामिका मिर्जापुरे, सहायक पुलिस निरीक्षक पापीन रामटेके तथा उनकी टीम ने की।





