नागपुर :- दोपहिया और बैटरी चोरी में लिप्त आरोपियों को क्राइम ब्रांच की यूनिट-तीन ने गिरफ्तार किया है. आरोपी दानिश अली (20), साहिल उर्फ गुज्जर अली (19) और सैयद सलमान सैयद जलाल (18) हैं. उनका साथी सोहेल खटमल, हसनबाग फरार है. आरोपियों ने हुड़केश्वर तथा नंदनवन थाना परिसर में ई-रिक्शा से बैटरी चुराई थी.